चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS और HCS अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के डीसी, निगम कमिश्नर और विभागों के मुखिया बदले गए हैं।
प्रमुख तबादले:
1. मोनिका मलिक, IAS (HY:2009) – कमिश्नर, रोहतक डिवीजन बनाई गईं। राजीव रतन को रिलीव किया।
2. प्रभजोत सिंह, IAS (HY:2010) – डायरेक्टर जनरल, स्टेट ट्रांसपोर्ट, हरियाणा नियुक्त। वीरेंद्र कुमार दहिया को रिलीव किया।
3. एस. नारायणन, IFoS (1997) – डायरेक्टर जनरल, पर्यावरण हरियाणा एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग।
4. वीरेंद्र कुमार दहिया, IAS (HY:2013) – (i) डायरेक्टर, उच्च शिक्षा एवं स्पेशल सेक्रेटरी, उच्च शिक्षा (ii) डायरेक्टर, तकनीकी शिक्षा।
5. नीरज, IAS (HY:2019) – एडमिनिस्ट्रेटर, HSVP, फरीदाबाद एवं एडिशनल डायरेक्टर, अर्बन एस्टेट, फरीदाबाद। अंजलि श्रोत्रिया को रिलीव किया।
6. सलोनी शर्मा, IAS (HY:2019) – कमिश्नर, नगर निगम, करनाल। रिक्त पद पर।
7. हितेश कुमार मीणा, IAS (HY:2019) – एडिशनल सेक्रेटरी, वित्त विभाग, अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त।
8. सी. जयशराधा, IAS (HY:2020) – (i) डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर, हिसार (ii) कमिश्नर, नगर निगम, हिसार (iii) एडिशनल CEO, SPV इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, हिसार। नीरज की जगह।
9. कुशल कटारिया, HCS (2013) – (i) एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम, गुरुग्राम (ii) एडिशनल लेबर कमिश्नर, गुरुग्राम।
10. पंकज कुमार, HCS (2014) – (i) एडिशनल डायरेक्टर, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा (ii) ज्वाइंट सेक्रेटरी, शहरी स्थानीय निकाय विभाग। शशि वसुंधरा की जगह।
11. डॉ. सुभाष चंदर, HCS (2016) – (i) ज्वाइंट डायरेक्टर, SEWA (ii) ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन), हॉस्पिटैलिटी विभाग। अर्पित गहलावत को रिलीव किया।
12. मानव मलिक, HCS (2019) – ज्वाइंट डायरेक्टर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग। रिक्त पद पर।
13. मनीष कुमार यादव, HCS (2019) – एसडीएम (सिविल), गुहला। रिक्त पद पर।
14. गुरविंदर सिंह, HCS (2023) – एसडीएम (सिविल), पेहोवा। रिक्त पद पर।
15. अर्पित गहलावत, HCS (2023) – डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार, फर्म एंड सोसाइटीज, गुरुग्राम।
16. सपना यादव, HCS (2023) – ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, गुरुग्राम। रिक्त पद पर।
17. म्यांक वर्मा, HCS (2023) – ज्वाइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, आयुष्मान भारत, हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी। अर्पित गहलावत को रिलीव किया।
18. सुरेश, HCS (2024) – सिटी मजिस्ट्रेट, करनाल। रिक्त पद पर।
महत्वपूर्ण निर्देश: आदेश में कहा गया है कि एडमिनिस्ट्रेटर HSVP फरीदाबाद, कमिश्नर नगर निगम करनाल और डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर हिसार के पदों को IAS के सीनियर स्केल के समकक्ष घोषित किया गया है। शशि वसुंधरा, HCS (2016) की पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी होंगे।
