चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। करीब आधे की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विकास योजनाओं व पार्टी संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
हरियाणा की बिजली परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
योजना को लेकर किसी भी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चहिए। मुख्यमंत्री राजस्थान और हरियाणा के बीच जल बंटचारे को लेकर हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए नइ दिल्ली आए थे।
