लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शिक्षा परिषद की ओर से आदेशों के तहत शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के तबादले किए गए. साथ ही समूह ख के 19 शिक्षा अधिकारियों का भी बेसिक में तबादला हुआ है.
ये आदेश बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी किए गए. शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा.
जानिए किसे कहां मिली तैनाती
- हरिओम सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET वाराणसी को BSA, कानपुर नगर.
- आशीष कुमार पाण्डेय, BSA, फिरोजाबाद को BSA, कानपुर देहात.
- अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET देवरिया को BSA, कुशीनगर.
- अमित सिंह सहायक, उप शिक्षा निदेशक, SCERT लखनऊ से BSA, मुरादाबाद.
- गोरखनाथ पटेल, BSA जौनपुर को BSA, सीतापुर.
- डॉ. राम जियावन मौर्य, BSA कुशीनगर को BSA, देवरिया.
- भूयेन्द्र सिंह, BSA प्रतापगढ़ को BSA, वाराणसी.
- समीर प्रवक्ता, IASE प्रयागराज को BSA, जौनपुर.
- देवव्रत सिंह, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा लखनऊ को BSA, प्रतापगढ़.
- प्रिंसी मौर्य, सहायक उप शिक्षा निदेशक, SCERT लखनऊ को BSA, फतेहपुर.
- वीरेन्द्र कुमार सिंह, BSA बयाना को BSA, बुलन्दशहर.
- दीपा भाटी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नोएडा को BSA, हापुड़.
- नवीन कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET को BSA, बदायूं.
- जय शंकर श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को BSA, शाहजहांपुर.
- रणवीर सिंह BSA, ललितपुर को BSA, हाथरस.
- अनुपम अवस्थी, वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET फर्रुखाबाद को BSA, एटा.
- अनिल कुमार, विधि अधिकारी शिक्षा निदेशालय लखनऊ को BSA, फिरोजाबाद.
- आलोक सिंह, BSA हमीरपुर को BSA, अलीगढ़.
- संतोष कुमार राज, प्रधानाचार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत को BSA शामली.
- राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ को BSA आगरा भेजा गया है.
- रत्नेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली को BSA ललितपुर.
- पूनम मिश्रा, उप सचिव मा.शि.प क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज को BSA अंबेडकरनगर.
- विकास चौधरी, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट भदोही को BSA जालौन.
- पूनम, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इं कॉलेज बाराबंकी को BSA कन्नौज.
- मुकेश खरवार, सांख्यिकी अधिकारी, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को BSA हमीरपुर.
- जितेंद्र कुमार गौड़ बीएसए आगरा को BSA झांसी.
- रंजना शुक्ला, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इं कॉलेज राबर्टसगंज को BSA चित्रकूट.
- विकास चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इं कॉलेज गोठवा बस्ती को BSA बलरामपुर.
- सुरजीत सिंह बीएसए कानपुर नगर को BSA महाराजगंज.
- विकास कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इं कॉलेज त्योरी गाजियाबाद को BSA मैनपुरी.
