पंतनगर में शनिवार को उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
राज्यपाल गुरमीत सिंह के पंतनगर आगमन पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति शिवेन्द्र कुमार कश्यप और अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट विस्तारिकरण की ली जानकारी
पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल ने एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तारिकरण और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
जानकारी लेने के बाद राज्यपाल लोक भवन, नैनीताल के लिए रवाना हो गए।
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेन्द्र चौधरी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
