By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » 50.93 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
उत्तर प्रदेशराज्य

50.93 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

lokmatujala
Last updated: April 23, 2026 1:48 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिन पहले 23 अप्रैल को घोषित करेगा। परिणाम बृहस्पतिवार शाम चार बजे निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किया जाएगा।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 25,23,112 छात्राएं, 28,14,612 छात्र और 54 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पिछले वर्ष परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं।विज्ञापन

इस बार परीक्षाएं 15 दिन में संपन्न हुईं, जबकि वर्ष 2025 में यह अवधि 12 दिन थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 8033 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.50 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। विशेष रूप से जेलों में बंद 176 हाईस्कूल और 184 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद मुख्यालय से घोषित किया जाएगा और छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों का आंकड़ा

वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहीं, प्रदेश में कुल विद्यालयों में करीब 4512 एडेड, 2420 राजकीय और लगभग 22,300 वित्त विहीन स्कूल शामिल रहे।

50 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुई। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के व्यापक दायरे को दर्शाता है।

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद 254 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चार अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया। इस बार परिणाम को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अंकेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की सुविधा

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक सहयोग दें।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

पंचायत घर निर्माण को लेकर राज्य सरकार का बड़ा कदम

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून पुलिस पर भाजपा विधायक का गंभीर आरोप, पीड़ितों संग मारपीट का मामला गरमाया

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस और भाजपा में 1-1 सीट की संभावना, क्रॉस वोटिंग होगी अहम

By lokmatujala
उत्तराखंड

ऐतिहासिक हिलजात्रा हमारी आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 पर दिल्ली में मंथन, निवेशकों से सीधा संवाद तेज
April 23, 2026
गुरुग्राम में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 को मिली मंजूरी
April 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?