By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार, कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार, कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

lokmatujala
Last updated: April 17, 2026 1:23 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आगामी एक वर्ष में राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे होने जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन व तीर्थाटन को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में संभव हो गया है। शुरुआती दिनों में इस आधुनिक एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों का अनुभव भी बेहद सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और रेल परियोजनाओं की यही रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

राज्य में केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न इंफ्रा परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। देहरादून को जल्द ही 1650 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा पांवटा साहिब-देहरादून फोरलेन मार्ग मिलेगा, जो लगभग पूरा हो चुका है। जून तक सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किमी लंबा छह लेन हाईवे भी शुरू होने की संभावना है।

इसी वर्ष अक्टूबर तक हरिद्वार बाईपास के पहले चरण को पूरा करने की तैयारी है, जिसकी लागत करीब 1600 करोड़ रुपये है और यह आगामी कुंभ मेले के लिए अहम साबित होगा। वहीं, 1100 करोड़ की लागत वाली ऋषिकेश बाईपास परियोजना पर अगस्त तक काम शुरू होने की उम्मीद है। 716 करोड़ की लागत से बन रहा झाझरा-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड अगले साल अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कुमाऊं क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। 1050 करोड़ की लागत से बन रहा रुद्रपुर फोरलेन बाईपास अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा, जिससे शहर को जाम से राहत मिलेगी। वहीं, काशीपुर बाईपास दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है।टनकपुर- पिथौरागढ़-लिपुलेख सड़क परियोजना भी अगले एक साल में पूरी होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक कर्णप्रयाग रेललाइन के प्रथम चरण का लोकार्पण भी किया जा सकेगा, जिससे पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों के बाद खेल विकास को लेकर लेगेसी पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार

By lokmatujala
उत्तराखंड

वायुसेना का अभ्यास शुरू, चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के ऊपर गरजा AN-32 विमान, दो बार लगाए चक्कर

By lokmatujala
उत्तराखंड

सुरक्षित हेली यात्रा के लिए यूकाडा ने कड़े नियम लागू किए, मौसम निगरानी का सटीक तंत्र

By lokmatujala
झारखंड

भारी बारिश की चेतावनी के साथ झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, 6 जिलों में अलर्ट जारी; गिरेगा 2 से 3 डिग्री तापमान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, MSP बढ़ोतरी से किसानों में उत्साह
April 17, 2026
हिमाचल दिवस पर बीपीएल महिलाओं को बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों को निराशा
April 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?