By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » शिमला: पेंशन न मिलने से नाराज HRTC पेंशनर, सरकार को दी कड़ी चेतावनी
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला: पेंशन न मिलने से नाराज HRTC पेंशनर, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

lokmatujala
Last updated: April 14, 2026 2:36 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समय पर पेंशन व वित्तीय लाभ न मिलने पर बिफर गए हैं। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संघ ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है। संघ ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर आगामी रणनीति तय करने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के साथ मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।

चिकित्सा बिल तो दूर पेंशन भी नहीं मिली

पेंशनरों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए 7 करोड़ जारी करने का आश्वासन दिया था। ये राशि आना तो दूर 13 तारीख बीत जाने के बाद पेंशन तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के प्रति सरकार का रवैया शुरू से उदासीन ही रहा है।

तारादेवी में जुटे पेंशनर

पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की सोमवार को शिमला के तारादेवी में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता तारादेवी इकाई अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने की। बैठक में संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश गौतम, राज्य प्रधान देवराज ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी, प्रधान मनोज गौतम, महासचिव चूड़ामणि वर्मा सहित करीब 100 पेंशनरों ने भाग लिया।

पेंशन के अभाव में परेशान

बैठक में पेंशनरों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें देय वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं। अप्रैल माह की 13 तारीख बीत जाने के बावजूद पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे पेंशनरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिटायर कर्मियों को नहीं मिले लाभ

तरसेम चौधरी ने बताया कि जुलाई 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन अभी तक शुरू नहीं की गई है। वहीं, दिसंबर 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान भी लंबित है।

डिप्टी सीएम से मिला था आश्वासन

शिमला इकाई के प्रधान मनोज गौतम ने कहा कि 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) कर्मचारियों और अन्य पेंशनरों को दिया जा चुका है, लेकिन निगम के पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है, जो भेदभावपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आश्वासन मिला था कि अप्रैल माह की पेंशन के साथ 3 प्रतिशत डीए जारी किया जाएगा। पेंशनरों ने उम्मीद जताई कि यह वादा जल्द पूरा होगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में देहरादून समेत छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी बोले: प्रदेश में नहीं पनपने देंगे अब दूसरा छांगुर, धर्मांतरण के मामलों पर निगाह रखे प्रशासन

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में जनजातीय सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां, मंत्री ने बांटे अनुदान के चेक

By lokmatujala

क्रेडिट कार्ड के कर्ज में डूबा युवक, लोन पर लोन लेकर फंदे से झूलकर दी जान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर सीएम सुक्खू का बयान, आरोपी गिरफ्तार
April 15, 2026
बद्दी में ‘हिम चंडीगढ़’ सिटी परियोजना का विरोध तेज, किसानों ने उठाए सवाल
April 15, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?