By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » जालौन बना जल संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडल: बुंदेलखंड में बदली पानी की किस्मत
उत्तर प्रदेशराज्य

जालौन बना जल संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडल: बुंदेलखंड में बदली पानी की किस्मत

lokmatujala
Last updated: March 22, 2026 2:22 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

लखनऊ। योगी सरकार के जल संरक्षण के प्रयासों का असर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिला एक नदी पुनरुद्धार विजन के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का ही असर है कि जिस बुंदेलखंड में पानी को लेकर चुनौतियां देखी जाती थीं, वहां भूमिगत जल के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं जालौन जिला प्रशासन ने योजनाबद्ध प्रयासों, जनभागीदारी और मजबूत जल संरचनाओं के माध्यम से एक नई मिसाल पेश की है। यहां पर नए तालाब, चेकडैम, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, सोकपिट, जलतारा समेत अन्य पारंपरिक जल स्रोत से भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया गया है। यही वजह है कि जालौन में वर्तमान में कुल 4,56,583 हेक्टेयर क्षेत्र में भूजल रिचार्ज की व्यापक क्षमता उपलब्ध है। इसके लिए 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में जालौन को जल संरक्षण श्रेणी में देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जालौन ने जल संरक्षण को केवल एक योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन के रूप में अपनाया है।

15 किमी के भीतर प्राकृतिक स्वरूप खो चुकी नून नदी का किया गया पुनरुद्धार

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले में जल संरक्षण बढ़ाने एवं जल दोहन रोकने के लिए विभिन्न प्रयास किए गये। इसके तहत जनपद में पिछले कुछ वर्षों में जल के महत्व को प्रति जागरूक करने के लिए वाटर समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 600 से अधिक कार्यशालाएं एवं ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन, जल बचाओ पोस्टर प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। वाटर समिट के तहत 2,45,000 छात्र (2260 प्राथमिक विद्यालय, 278 मिडिल स्कूल), 5,07,000 ग्रामीण (574 ग्राम पंचायतें) कुल 7,52,000 व्यक्तियों ने जल संरक्षण की शपथ ली, जिससे जनपद के सभी व्यक्तियों में जल के महत्व को समझा और जनपद में जल संरक्षण अभियान का हिस्सा बने। वहीं नून नदी विकास खण्ड कोंच के ग्राम सतोह (पहाड़गांव) से निकल कर कुल 47 ग्राम पंचायतों से होकर 81 किमी की दूरी तय कर ग्राम मगरौल मुस्तिकिल (महेवा) में यमुना नदी में मिलती है जो अपने उद्गम से 15 किमी के भीतर नदी ने प्राकृतिक स्वरूप खो चुकी थी, जिसके उपरांत नून नदी के पुनर्जीवन योजना बनाई गई। नदी पुनर्जीवन का कार्य स्थानीय नागरिकों के सहयोग से किया गया। नदी में मिलने वाले 9 प्रमुख नाले अतिक्रमण मुक्त किया गया एवं नदी के तल की खुदाई, नदी क्षेत्र को उसकी चौड़ाई में अतिक्रमण मुक्त कराकर प्राकृतिक नदी प्रवाह को बहाल किया गया नदी को मूल रूप में लाने के लिए नदी की दोनों ओर 51,000 पौधों का रोपण किया गया।

41,365.94 हेक्टेयर मीटर भूजल उपलब्ध रहने का अनुमान

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 7484 जल संरचनाएं मौजूद हैं, जिनमें 574 नए तालाब, 07 चेकडैम, 517 रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर (पब्लिक), 617 रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर (निजी), 5112 सोकपिट, 12 मानव निर्मित बड़े गड्ढे, 656 जलतारा, अन्य पारंपरिक जलस्रोत शामिल हैं। ये संरचनाएं न केवल वर्षा जल को संचित करने में मदद करती हैं, बल्कि भूजल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन संरचनाओं के कारण सिंचाई की सुविधा मजबूत हुई है और जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने बताया कि भूजल आकलन (2024-25) के अनुसार जनपद में कुल 9 ब्लॉक आकलन इकाइयां हैं और सभी “सेफ” श्रेणी में आते हैं। जिले में वार्षिक दोहन योग्य भूजल संसाधन 93,767.55 हेक्टेयर मीटर (ham)है, जबकि वर्तमान में 52,259.64 हेक्टेयर मीटर भूजल का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रकार कुल भूजल दोहन 55.73 प्रतिशत है, जो संतुलित और सुरक्षित स्तर को दर्शाता है। ब्लॉक स्तर पर भी स्थिति संतुलित बनी हुई है। कुठौंद ब्लॉक में 66.24 प्रतिशत भूजल उपयोग दर्ज किया गया है, जो निर्धारित सुरक्षित सीमा के अंतर्गत है। यह दिखाता है कि जिले में जल का उपयोग सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है और संसाधनों पर अनावश्यक दबाव नहीं है। भविष्य की दृष्टि से भी जालौन सशक्त स्थिति में है। वर्ष 2025 के अनुमान के अनुसार घरेलू उपयोग के बाद भी 41,365.94 हेक्टेयर मीटर भूजल उपलब्ध रहेगा, जो आने वाले समय में जल सुरक्षा को बनाए रखने में सहायक होगा। यह दर्शाता है कि वर्तमान प्रयास न केवल आज के लिए, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग की मरम्मत पर सीएम धामी का फोकस, जल्द पूरी होंगी जरूरी व्यवस्थाएं

By lokmatujala
उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक संवाद में योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुँचाने का भरोसा दिया

By lokmatujala
उत्तराखंड

सशक्त उत्तराखंड@2025: आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, सीएम धामी के अफसरों को इनोवेशन पर ध्यान देने के दिए निर्देश 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी
March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया
March 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?