By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: बजट में कुंभ और गंगा कॉरिडोर के लिए बड़ा प्रावधान
उत्तराखंडराज्य

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: बजट में कुंभ और गंगा कॉरिडोर के लिए बड़ा प्रावधान

lokmatujala
Last updated: March 12, 2026 2:22 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि राज्य की धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहरों को संरक्षित और सशक्त बनाया जा सके। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है।

उत्तराखंड गंगा, यमुना, चारधाम, कैलाश और अनेक शक्तिपीठों की पवित्र भूमि होने के कारण विश्वभर के सनातन श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र रहा है। सरकार राज्य को धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन और तीर्थाटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार ने पहले ही पुनर्निर्माण परियोजना के तहत 48 मंदिरों के आसपास आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य शुरू कर दिए हैं। इससे तीर्थस्थलों पर सुविधाओं का स्तर सुधरेगा और तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

राज्य सरकार ने कुंभ आयोजन और गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही संबंधित परियोजनाओं के पूंजीगत निवेश हेतु राज्य विशेष सहायता योजना के तहत लगभग दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने हेतु 25 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है।

सरकार ने रिवर फ्रंट परियोजनाओं, घाटों के विकास, स्पिरिचुअल इकोनॉमी जोन के निर्माण (10 करोड़ रुपये) और संस्कृत पाठशालाओं को अनुदान (28 करोड़ रुपये) देने का भी बजट में प्रावधान किया है। इसके अलावा शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की शुरुआत भी की जा चुकी है।

सरकार का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल प्रदेश की आस्था और परंपराओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे। यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक तीर्थाटन और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक साबित होगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाबराज्य

पंजाब में सड़क हादसों में 48% की कमी, सड़क सुरक्षा फोर्स ने बचाए अनगिनत जीवन

By lokmatujala

कनाडा वर्क परमिट में बड़ा बदलाव: अब नौकरी बदलने की आज़ादी, पंजाबी युवाओं को मिलेगी सबसे ज़्यादा

By lokmatujala
पंजाब

खुशखबरी! पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों में अब होटल, अस्पताल और आवास भी बनेंगे

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी बधाई, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक: एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
March 13, 2026
अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
March 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?