शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस में अब एक नया युग शुरू हो रहा है जहां संगठन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को नेता बनने का सुअवसर मिलेगा। संगठन सृजन के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच युवाओं को आगे बढ़ाना कांग्रेस की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रेस को जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि राज्यसभा के लिए प्रदेश के एक कर्मठ कार्यकर्ता का चयन कर कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब संगठन से जुड़े कार्यकर्ता को वह नेता बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।युवाओं की नई ऊर्जा, नई सोच आगे आने वाले समय के लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
विनय कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन के प्रति समर्पित उन कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए संगठन सृजन के तहत पीसीसी, जिला व ब्लाक के पदाधिकारियों, पार्टी प्रवक्ताओं, मीडिया पनेलिस्ट और अन्य सभी पदों के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू कर देश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती, इसके प्रचार प्रसार का जो बेड़ा उठाया है वह अब सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह संगठन की मजबूती के लिए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की दिशा में आगे आए।
