By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » डीसीआरयूएसटी से हुई ‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत
राज्यहरियाणा

डीसीआरयूएसटी से हुई ‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत

lokmatujala
Last updated: February 27, 2026 10:55 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE
-युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की दीप प्रज्वलित कर की अभियान की शुरुआत
-विदेशों में जाने के सपने को पूरा करने के लिए युवा सही रास्ते का करें, फर्जी एजेंटों से रहे दूर-राज्यमंत्री गौरव गौतम
-युवाओं को सुरक्षित और वैध माध्यम से विदेश भेजने के लिए प्रदेश सरकार ने की फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की स्थापना
सोनीपत, 26 फरवरी। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ फर्जी एजेंट युवाओं को अवैध ‘डंकी रूट’ से विदेश भेजने का झांसा देकर उनका भविष्य संकट में डाल रहे हैं। कई मामलों में युवा आर्थिक कर्ज, मानसिक तनाव और शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और शॉर्टकट सुरक्षित भविष्य नहीं देता।
        प्रदेश के युवाओं को वीजा फ्रॉड और अवैध माइग्रेशन के जाल से बचाने के लिए यूके व हरियाणा सरकार की संयुक्त पहल से गुरुवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल से राज्यव्यापी वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गौतम ने कहा कि विदेशों में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के सपनों को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में केन्द्र व हरियाणा सरकार मिलकर कार्य कर रही है।
                उन्होंने कहा कि युवाओं को सुरक्षित और वैध माध्यम से विदेश भेजने के लिए प्रदेश सरकार ने फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की स्थापना की गई है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी एजेंट को बड़ी राशि देने से पहले उसकी प्रमाणिकता अवश्य जांचें।
                राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन को पूरा करने में देश और प्रदेश की युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जहां भी जाएं, भारत और हरियाणा के सांस्कृतिक मूल्यों के ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने यूके से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और वैध प्रक्रिया के माध्यम से ही अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जा सके।
                  हरियाणा सरकार की प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमीनत पी कुमार ने युवाओं को सलाह दी कि वे केवल अधिकृत और पंजीकृत एजेंटों से संपर्क करें तथा आधिकारिक वेबसाइटों से ही वीजा संबंधी जानकारी प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की गई।
                     यूके से आए परमानेंट गृह सचिव साइमन रेड़लो ने कहा कि इस अभियान का विस्तार यह सुनिश्चित करने की यूके की प्रतिबद्धता दर्शाता है कि आवेदकों को सही और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यूके आवेदकों की आकांक्षाओं का सम्मान करता है और किसी को भी धोखाधड़ी का शिकार नहीं होना चाहिए।
                     चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने कहा कि अनियमित प्रवासन और शोषण को रोकना भारत और यूके की साझा प्राथमिकता है। हिंदी समर्थित व्हाट्सऐप चैटबॉट जैसे उपकरण लोगों को वीजा धोखाधड़ी पहचानने और उससे बचने में मदद करेंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी का सहयोग के लिए आभार जताया। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने कहा कि यह अभियान दोनों देशों के रिस्तों में मजबूती प्रदान करेगा और भारत के युवाओं को यूके में पढऩे और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
                    यूके द्वारा जारी व्हाट्सऐप चैटबॉट (+91 70652 51380) के माध्यम से युवाओं को अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और तमिल में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 30 हजार से अधिक संदेशों के जरिए लोगों को सही वीजा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है।
                     इस मौके पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो० श्री प्रकाश सिंह, डीसीआरयूएसटी,मुरथल के कुलसचिव प्रो.आशुतोष मिश्रा सहित यूके से आए अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
डीसीआरयूएसटी से हुई ‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत

-युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की दीप प्रज्वलित…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाबराज्य

मोहाली में 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोजगार’ के तहत 63,943 नौकरियाँ दी गईं

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बालिकाओं को 145.93 करोड़ की सहायता

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून में एक लाख से ज्‍यादा मतों से जीतकर बीजेपी के सौरभ थपलियाल बने दून के नए मेयर

By lokmatujala
उत्तराखंड

स्कूलों में मशरूम गार्डन होगा विकसित,भोजनमाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
डीसीआरयूएसटी से हुई ‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत
February 27, 2026
पंथक सियासत में हड़कंप: श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जबरन रिटायर।
February 27, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?