मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके बाद स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है और मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें मोहाली का पेरागोल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल और शिवालिक स्कूल, फेज-7 में मौजूद इश्हार सिंह स्कूल, लर्निंग पथ स्कूल, मिलेनियम स्कूल आदि शामिल है। धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन ने मोहाली के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी हैं।
मोहाली की जिला शिक्षा अधिकारी डॉ . गिन्नी दुग्गल ने बताया कि जिले के करीब 10 निजी स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना मिली है। जिन स्कूलों के नाम सामने आए हैं उनमें पैरागान , लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक हाई स्कूल, शिवालिक और मिलेनियम स्कूल सहित अन्य शामिल हैं।
यह वीडियो भी देखें
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में तुरंत छुट्टी कर दी गई और विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। मामले की जानकारी उपायुक्त (डीसी) कोमल मित्तल को दे दी गई है। डीसी के निर्देश पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।
