By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंडराज्य

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 3:44 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।

श्री भट्ट ने राजधानी देहरादून सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुई आपराधिक घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित मामलों में आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जहां भी पुलिस स्तर पर लापरवाही सामने आई है, वहां संबंधित कर्मियों को निलंबित कर विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति कार्रवाई से बच न पाए। महिला अपराधों के मामलों में सरकार और संगठन पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़े हैं। दोषियों को सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री भट्ट ने विश्वास दिलाया कि देहरादून और ऋषिकेश की जघन्य घटनाओं के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और विस्तृत जांच के माध्यम से उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि कानून के तहत उन्हें सर्वोच्च सजा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और रुड़की की घटनाओं में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निलंबित किया गया है। सरकार समाज की पीड़ा और चिंता को समझती है, लेकिन ऐसे संवेदनशील मामलों में सभी को धैर्य रखते हुए जांच एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए।

श्री भट्ट ने विपक्ष से भी अपील की कि वह इन गंभीर और संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देने से बचे। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जा रही है। सरकार का कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई या गिरफ्तारी न हुई हो। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए इन मुद्दों को भड़काने का प्रयास उचित नहीं है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा और इससे जुड़े सेवाओं के…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से मचा बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी नसीहत

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

By lokmatujala
उत्तराखंड

जीआईएस आधारित तकनीकी से राज्य में होने जा रहे हैं कई अहम बदलाव, शोध प्रगति रिपोर्ट पेश की गई

By lokmatujala
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में 9 बिंदुओं पर हुई चर्चा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
February 7, 2026
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली में शुरू, भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता
February 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?