By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सीएम मान ने महाराष्ट्र विमान हादसे पर जताया शोक और चाइनीज डोर पर सख्ती का एलान किया
पंजाबराज्य

सीएम मान ने महाराष्ट्र विमान हादसे पर जताया शोक और चाइनीज डोर पर सख्ती का एलान किया

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 5:46 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर जालंधर आ रहे हैं। पीएम का यह दौरा एक फरवरी को होगा। पीएम मोदी के दौरे से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से पंजाब को लेकर मांग रखी है। सीएम मान ने कहा कि पीएम मोदी जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मैं प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन करता हूं कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। इसके लिए मैं समस्त पंजाबवासियों की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद प्रकट करूंगा।

मोगा के ऐतिहासिक गांव डूडीके पहुंचे मुख्यमंत्री मान

मोगा के ऐतिहासिक गांव डूडीके में शहीद-ए-आजम लाला लाजपत राय की यादगार में बुधवार को आयोजित 71वें कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहे। सीएम मान ने लोगों के बीच में बैठकर कबड्डी टूर्नामेंट देखा।विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज उन्हें पंजाब के ऐतिहासिक गांव डूडीके में लाला लाजपत राय की स्मृति में आयोजित इस प्रतिष्ठित कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है।

विमान हादसे पर जताया शोक

सीएम मान ने महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक दुखद घटना है और वे शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में चाइनीज डोर के खिलाफ सख्ती की गई है। चाइनीज डोर की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाइनीज डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी सहयोग की अपील की।

बंद पड़ी ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं दोबारा शुरू करेंगे

सीएम मान ने यह भी एलान किया कि किला रायपुर में पिछले 14 वर्षों से बंद पड़ी ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं दोबारा शुरू की जाएंगी। कुछ खेलों में आवश्यक बदलाव कर पंजाब की इस ऐतिहासिक खेल परंपरा को फिर से जीवित किया जाएगा।

चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा

10 लाख रुपये की सेहत बीमा योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए बेहद लाभकारी है। सरकार की प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य है और सबसे पहले सेहत जरूरी है। चंडीगढ़ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। इसके लिए जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उठाएगी और पंजाब के हक को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाबराज्य

श्री अकाल तक़्त साहिब के समक्ष विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम मान: तख़्त साहिब की सर्वोच्च सत्ता में पूर्ण विश्वास

By lokmatujala
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित 

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ में महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियां

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

कैम्प स्थल पर ही राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबलों का होना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर- खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा की रणनीति फिसली, कांग्रेस में संगठनात्मक दरारें उजागर
March 19, 2026
हरियाणा में पानीपत में देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित होगी
March 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?