By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में मुख्य सचिव ने जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में मुख्य सचिव ने जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

lokmatujala
Last updated: January 22, 2026 2:52 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जमरानी बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनसे संबंधित सभी निविदा प्रक्रियाएं एवं आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जाएं।

उन्होंने सम्पूर्ण परियोजना का फ्लो-चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि फर्स्ट पार्टी, सेकेंड पार्टी एवं थर्ड पार्टी के माध्यम से नियमित गुणवत्ता नियंत्रण एवं मूल्यांकन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास कार्यों को भी समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन की प्रक्रिया प्रभावितों के साथ आपसी तालमेल और विश्वास बनाए रखते हुए की जाए तथा इसके लिए निरंतर संवाद बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने जानकारी दी कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना की कुल लागत ₹3678.23 करोड़ है, जिसे जून 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत ₹2524.42 करोड़ है और इसका निर्माण कार्य नवंबर 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

बैठक में विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो, जगह-जगह फूलों से हुई पुष्प वर्षा, सीएम का किया जोरदार स्वागत 

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड बजट 2025-26: वित्त मंत्री ने पेश किया 1.45 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, महिलाओं-युवाओं और विकास पर जोर

By lokmatujala
पंजाब

धार्मिक मर्यादा उल्लंघन मामला: सुखबीर सिंह बादल पर पंच प्यारों का बड़ा फैसला

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून हादसा: SDRF टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, 12 की तलाश जारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत
January 22, 2026
उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?