By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन: लोकल से ग्लोबल तक की पहल
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन: लोकल से ग्लोबल तक की पहल

lokmatujala
Last updated: January 18, 2026 4:49 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें अब “लोकल से ग्लोबल” स्तर तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी शेफों और होटल उद्योग से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि वे स्थानीय स्वाद, श्रीअन्न आधारित खानपान और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता कर रहे थे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल व पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान तथा इससे जुड़े रोजगार और पर्यटन अवसरों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा सभी होटलों के मेन्यू में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भी मेहमानों को प्राथमिकता से उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन परोसा जाता है, जिससे स्थानीय व्यंजनों को सम्मान और पहचान मिल सके।

उत्तराखंड के सभी शेफों को एक साझा मंच पर लाने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में पर्यटन विभाग को समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि शेफ समुदाय को एक अंब्रेला प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ा जा सके और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल सकें।

पारंपरिक व्यंजनों की शुद्धता, प्रमाणिकता और मानकीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है। उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन की मौलिकता बनाए रखने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानक तय करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और कौशल विकास विभाग मिलकर युवाओं के लिए फूड स्टार्टअप, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर सृजित कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि युवा स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के आधार पर स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ें।
श्रीअन्न पर चर्चा करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल भोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के समग्र विकास और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन चुका है। मंडुवा, झंगोरा, कोदा और रामदाना जैसी फसलें कम पानी में उगने वाली, पोषक तत्वों से भरपूर और किसानों की आय बढ़ाने वाली हैं, जो राज्य की जलवायु के अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का शेफ केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि वह संस्कृति का संवाहक, पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर और रोजगार सृजन का माध्यम बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि “शेफ संवाद” से निकले विचार उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को नई पहचान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने शेफ समुदाय से आग्रह किया कि वे मिलकर उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को दुनिया की थाली तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, आम्रपाली विश्वविद्यालय से श्री संजय मिश्रा सहित देशभर से आए अनेक प्रतिष्ठित शेफ उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हरिद्वार और देहरादून में ऑपरेशन कालनेमी के तहत गिरफ्तारियां, पुलिस का सख्त संदेश

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट

By lokmatujala
झारखंड

एयर शो की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर समाहरणालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

जातिगत आरक्षण नहीं, गरीब के लिए आरक्षण: शांता कुमार ने पेश किया बदलाव का प्रस्ताव

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक: एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
March 13, 2026
अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
March 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?