By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने शिक्षा के विकास के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने शिक्षा के विकास के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों को सराहा

lokmatujala
Last updated: March 4, 2025 6:58 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर गुणवत्ता के साथ जनहित की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

मा0 सांसद ने निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और जल जीवन मिशन की अधिकांश शिकायतों को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित समाधान करें। पीएमजीएसवाई की सड़कों पर पानी निकासी के साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए।

सांसद ने कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने और समय पर उनको पोषण आहार किट उपलब्ध कराते हुए उनकी देखरेख करने पर भी जोर दिया। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जो देनदारियां शेष है, उनका त्वरित भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में जो भी विकास योजनाएं बनाई जाती है, उन योजनाओं की जानकारी जन प्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए।

सांसद ने जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा सर्व शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, सर्व शिक्षा, पीएम पोषण, एनएचएम, स्मार्ट सिटी, दूर संचार, डिजिटल इंडिया, पीएम स्वरोजगार, बाल विकास, समाजिक सहायता, पीएम कृषि एवं सिंचाई, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास एवं अन्य केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की।

बैठक में विधायकों एवं समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याएं समिति के समक्ष रखी और उनका त्वरित निराकरण करने की बात कही। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने मा0 सांसद को जिले में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि पीएमजीएसवाई द्वारा 19 स्वीकृत सड़कों में से 09 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत 129538 एफएचटीसी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।

देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 21 प्रोजेक्ट में से 20 पूरे हो गए है और ग्रीन बिल्डिंग का काम प्रगति पर है। जिले में 350 आंगनबाड़ी भवन में से 178 का निर्माण पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य 1330 में से 1297 आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 33 प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास शहरी के अंतर्गत 1101 में से 837 पूर्ण और 231 भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, दिशा समिति के सदस्य वंदना बिष्ट, दिव्या राणा, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:Chief Development Officer Abhinav ShahDehradunDisha Committee member Vandana BishtDistrict Magistrate Savin BansalDoiwala MLA Brij Bhushan GairolaForest HeadquartersMP Mala Rajya Lakshmi ShahMunicipality President Neeru DeviNewsPMGSYRaipur MLA Umesh SharmaSahaspur MLA Sahadev PundirUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

KRIBHCO में उत्तराखंड का गौरव, पहली महिला निदेशक बनी शिल्पी अरोड़ा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सुना 114 वां संस्करण

By lokmatujala
पंजाब

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में फरार खाद्य आपूर्ति अधिकारी को किया गिरफ्तार

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून में प्रयागराज महाकुंभ के रोड शो में शामिल हुई यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य और बृजेश सिंह

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
अखिलेश पर पंकज चौधरी का पलटवार, बोले-भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है नोएडा एयरपोर्ट
March 29, 2026
32 जिले…140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
March 29, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?