By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ग्रामोत्थान परियोजना से ग्रामीण हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत, धामी बोले- घर बैठे पैसे कमा रहे लोग
उत्तराखंड

ग्रामोत्थान परियोजना से ग्रामीण हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत, धामी बोले- घर बैठे पैसे कमा रहे लोग

lokmatujala
Last updated: March 4, 2025 6:22 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमोली जनपद में ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है। जिले में योजना के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण घर पर बैठकर ही अपनी आय को मजबूत कर रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत जनपद में 25 क्लस्टर लेवल फेडरेशन बनाई गई है। जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन, डेयरी यूनिट, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन, ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर, रिटेल शॉप, फर्नीचर निर्माण, ढाबा, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट जैसे उद्यमों का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अपनी आजीविका को मजबूत कर रहे हैं।

धामी बोले- ग्रामीण उद्यम की कर सकता हैं स्थापना

सीएम धामी ने बताया कि परियोजना के तहत जनपद में कृषि आधारित योजनाओं में 53, गैर कृषि आधारित उद्यम में 55 तथा एक्सट्रीम व अल्ट्रा पुअर योजना के तहत 300 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि आधारित व व्यक्तिगत उद्यम योजना में परियोजना की ओर से 30 प्रतिशत तथा लाभार्थी की ओर से 20 प्रतिशत का अंशदान किया जाता है। जबकि शेष धनराशि बैंक ऋण के माध्यम से प्रदान की जाती है। जिससे ग्रामीण उद्यम की स्थापना कर सकता है।

टंगसा गांव निवासी मंजू देवी का कहना है कि ग्रामोत्थान परियोजना की मदद से उन्होंने व्यक्तिगत उद्यम योजना के तहत वर्ष 2024-25 में मिनी डेयरी का उद्यम स्थापित किया। जिससे उनको आर्थिक रूप से मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मिनी डेयरी से वे 22 लीटर दूध का विपणन कर ₹18 से 20 हजार तक की आय प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है। कुजौं-मैकोट निवासी अमिता देवी का कहना है कि ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से उन्होंने गांव में रिटेल शॉप स्थापित की। जिसके माध्यम से वर्तमान में घर पर ही रहते हुए ₹10 हजार प्रतिमाह आय प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने योजना को गरीब तबके की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कारगर बताया है।

TAGGED:Bee KeepingChamoliChief Minister Pushkar Singh DhamiDairy UnitDehradunDistrict Project Manager Mamraj Singh ChauhanGoat FarmingMushroom ProductionNewsself-employmentUttarakhandVillage Upliftment ProjectVillagers
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इण्डो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में की शिरकत, बोले यह मेला दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित महानुभावों को सौंपे विभागीय दायित्व 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर किया शोक व्यक्त

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?