By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » समानता के साथ समरसता कार्यक्रम: प्रयागराज महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में मुख्यमंत्री धामी का सम्मान
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

समानता के साथ समरसता कार्यक्रम: प्रयागराज महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में मुख्यमंत्री धामी का सम्मान

lokmatujala
Last updated: February 10, 2025 6:27 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

प्रयागराज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखण्ड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतों द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि “मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।”

उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखण्ड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प रखा था। जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रीमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू किया। मुख्यमंत्री ने 2022 में दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद इस प्रकार की घटना पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब हमारी बेटियों के साथ कोई भी ऐसा अपराध नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में सभी राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसा दिव्य स्थान कहीं नहीं है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री सभी संतों के बेहद प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सभी संत मुख्यमंत्री धामी के साथ हैं। छोटा राज्य होने के बाद भी उत्तराखण्ड सबसे बड़ा बन गया है, जिसमें समान नागरिक संहिता सबसे पहले लागू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करके भारत को बल दिया है। अब उत्तराखण्ड के साथ अन्य राज्य भी यूसीसी लागू करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि चार धाम, उत्तराखण्ड की पावन धरती, मां गंगा, मां यमुना ने मुख्यमंत्री श्री धामी को चुना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखण्ड की पवित्र भूमि से विशेष प्रेम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने उपासक के रूप में उत्तराखण्ड की सेवा का संकल्प लिया है। पूरे कुंभ मेले में कई कार्यक्रम हुए पर इस कार्यक्रम ने पूरे विश्व को दिखाया है। मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने समान नागरिक संहिता की मांग को पूरी करके भारत माता का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज, महंत रविंद्रपुरी महाराज, महंत हरि गिरी महाराज, महामंडलेश्वर नारायण गिरी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी महाराज एवं अन्य संतगण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiMahamandaleshwar Narayan Giri MaharajMahamandaleshwar Sadhvi Niranjan JyotiMahamandaleshwar Swami Ashutoshanand Giri MaharajMahamandaleshwar Swami Balkanand Giri Ji MaharajMahant Hari Giri MaharajMahant Ravindrapuri MaharajNewsPrayagrajUniform Civil Code implementedUttar PradeshUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

साइबर हमले के बाद अब सचिवालय में डिजास्टर रिकवरी साइट शुरू, डाटा हुआ सुरक्षित

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बारिश का कैहर, एक मकान की छत गिरी, मकान में सोए परिवार के चार सदस्यों की दबने से मौत, दादी से लिपटी मिली बच्ची, दृश्य देख कांप गए लोग

By lokmatujala

‘बीमारू’ से ‘ग्रोथ इंजन’ तक का सफर, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

Uksssc ने समूह ‘ग’ के 751 पदो पर निकाली भर्ती,इस तरह से करें आवेदन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम सुक्खू ने IGMC शिमला को तीन अत्याधुनिक टेस्ला एमआरआई मशीनों की सौगात दी, स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति
February 28, 2026
मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर दौरे पर हमला: पूर्व भाजपा सरकार और जयराम ठाकुर पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
February 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?