By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में जनसभा को किया संबोधित, मेयर और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में जनसभा को किया संबोधित, मेयर और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए की वोट अपील

lokmatujala
Last updated: January 18, 2025 8:30 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी  कल्पना देवलाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखण्ड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियम विरुद्ध प्रदेश में जमीन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 750 मामलों में कार्रवाई चल रही है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व् विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री बीना गंगोला, गोविंद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र बल्दिया,  केदार जोशी, अंबिका बोरा, डीआर भारती, भगवती पुनेठा, भूपेश, राकेश, दीपक कार्की, किशन भंडारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सीएम धामी के समर्थन में लगे नारे

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना भाषण तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।

TAGGED:BageshwarBalwant Singh BhouryalBJP mayor candidate Kalpana DevlalChief Minister Pushkar Singh DhamiDDhat MLA Bishan Singh ChuphalDistrict President Girish Joshiformer MLA Chandra PantLand JihadLok Sabha MP and Union Minister of State Ajay TamtaMinister of State Ganesh BhandariMunicipal Corporation electionsNewsPithoragarhSpit Jihad
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

Uksssc ने समूह ‘ग’ के 751 पदो पर निकाली भर्ती,इस तरह से करें आवेदन

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, अनिल बलूनी के आवास पर किया गौपूजन

By lokmatujala
उत्तराखंडपंजाबहरियाणा

पहलवान विनेश फोगाट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, कहा-वाहेगुरु से मांगी शक्ति और हिम्मत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का बजट भाषण: केसरी पगड़ी और गुरु नानक के संदेश में पंजाब चुनाव का इशारा
March 3, 2026
नायब सिंह सैनी के बजट 2026-27 पर यमुनानगर में सियासी बहस: भाजपा ने तारीफ की, विपक्ष ने किया खारिज
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?