By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुआ योग, उत्तराखंड से चढ़ेगा परवान
उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुआ योग, उत्तराखंड से चढ़ेगा परवान

lokmatujala
Last updated: December 21, 2024 7:50 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेलों में योग को शामिल कर लिया गया है। उत्तराखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की जा रही है। इसके साथ पहली बार एक खेल के रूप में योग का राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण उत्तराखण्ड की धरती से होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग का दुनिया भर में व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है। वह दिन दूर नहीं, जब योग ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा होगा। उत्तराखण्ड इस मामले में सौभाग्यशाली है कि वह 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी योग खेल के साथ कर रहा है। निश्चित तौर पर इससे ओलंपिक में योग को शामिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

केंद्र सरकार द्वारा अगले ओलंपिक खेलों में योग को प्रारंभिक तौर पर शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में योग को एक मेडल गेम के रूप में मान्यता दिलाने का प्रयास है। राष्ट्रीय खेलों में योग को हिस्सा बनाने की बातें पहले से होती रही हैं, लेकिन उत्तराखण्ड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में इसे औपचारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है। उत्तराखण्ड और योग प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

योग के ब्रांड एम्बेसडर बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रभाव भी बढ़ा है। केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने योग को लेकर एक अलग फेडरेशन का निर्माण किया है। इस फेडरेशन द्वारा भी योग को ओलंपिक में शामिल करवाने की पैरवी की जा रही है।

शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी ऊषा ने सार्वजनिक तौर पर योग और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की जानकारी साझा की थी। उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डी.के सिंह के अनुसार दो-तीन दिन के भीतर इस संबंध में डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन (डीओसी) की टीम उत्तराखण्ड पहुंच रही है। योग की प्रतिस्पर्धा जनपद अल्मोड़ा में कराई जा रही है, जबकि मलखंब के लिए खटीमा चयनित किया गया है।

TAGGED:“National Games”Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDirector of Competition (DOC)Indian Olympic Association President Dr. P.T. UshaNewsPrime Minister Narendra ModiUttarakhandUttarakhand Olympic Association General Secretary Dr. D.K. SinghYoga
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

केदारघाटी में चल रहें रेस्क्यू को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

गुणवत्ता को जन-आदत बनाना जरूरी, तभी बनेगा जन आंदोलन : मुख्यमंत्री धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पहाड़ों में बारिश का कहर: बीमार महिला को समय रहते मिला जीवनदान

By lokmatujala
उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?