By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » गौतम कुटीर के मंथन से मिशन 2027 में अमृत की आस, उलझे जातिगत समीकरणों पर मुख्यमंत्री योगी और आरएसएस प्रमुख डा मोहन भागवत की चर्चा
उत्तराखंड

गौतम कुटीर के मंथन से मिशन 2027 में अमृत की आस, उलझे जातिगत समीकरणों पर मुख्यमंत्री योगी और आरएसएस प्रमुख डा मोहन भागवत की चर्चा

lokmatujala
Last updated: October 23, 2024 8:35 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तरप्रदेश : पूरी कार्ययोजना एवं विजन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत से मुलाकात की। दो घंटे तक गौतम कुटीर में गहन चर्चा चली।पिछले चुनाव से लेकर आगामी रणनीति पर बात हुई और केंद्र बिंदू में मिशन 2027 ही रहा। यह बैठक कितनी सफल रही इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लौटते समय योगी ने अपनी गाड़ी में बैठकर सभी का अभिवादन किया और मुस्कान के साथ शिविर से बाहर निकले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मथुरा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मथुरा के परखम में संघ की दस दिवसीय बैठक चल रही है। जिसमें संघ प्रमुख भाग ले रहे हैं। ब्रज में संघ प्रमुख और सीएम योगी की मुलाकात अहम मानी जा रही है। पहले यहां सप्त कुटीर में पांच प्रमुख पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया और इसके बाद वो सीधे यहां बनी गौतम कुटरी में ठहरे मोहन भागवत से मिलने पहुंच गए।

करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में भविष्य की योजनाओं पर बात की गई। बताया जा रहा है कि वैसे तो बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई पर फोकस में विधानसभा चुनाव 2027 ही रहा। लोकसभा चुनाव के निकले परिणाम पर विस्तार से रोशनी डाली गई। लोकसभा चुनाव का परिणाम आया तो यूपी में भाजपा की स्थिति पर बहस छिड़ी। कहा यह भी गया कि आरएसएस को कमतर आंकने का खामियाजा यूपी में भाजपा को भुगतना पड़ा। चूंकि अपने थिंक टैंक के जरिए आरएसएस पार्टी के लिए नई राहों को प्रशस्त करती रही है लेकिन लोकसभा चुनाव में राहें कांटों भरी रहीं।
परिणाम आने के बाद अब फिर से नए विजन पर काम शुरू हुआ है। योगी की संघ से नजदीकियां जगजाहिर हैं। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फिर से पुरानी रौ में लौटना सभी के लिए जरूरी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य भी यही रहा। बैठक में इस पर भी विस्तार से बात हुई कि मथुरा को अब फोकस में रखा जाएगा। अयोध्या में मंदिर निर्माण हो चुका है। ऐसे में मथुरा पर सभी की नजर है।

उलझे जातिगत समीकरणों पर मंथन

इस बैठक में कानून व्यवस्था पर भी बात हुई। चूंकि संघ यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों को भाजपा शासित अन्य प्रदेशों में भी देखना चाहता है। ऐसे में बात हुई कि इस पर और गंभीरता से काम करना होगा। यही कारण रहा कि इससे पूर्व हुई बैठक में सीएम ने कानून व्यवस्था पर खास फोकस किया था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में उलझे जाति-बिरादरी के गुणा-भाग पर मंथन हुआ है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में ठाकुरों व अन्य कई जातियों ने नाराजगी जाहिर की थी जिसका असर चुनाव पर आया था। इस बैठक के बाद इस मुद्दे पर भी नए सिरे से काम की रूपरेखा तय हुई है।
TAGGED:Chief Minister Yogi AdityanathGautam KutirMathuraNewsRSS chief Dr. Mohan BhagwatUttar PradeshUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

संत रविदास महाराज की जयंती पर आदमपुर हवाई अड्डा उनके नाम समर्पित, धामी ने जताई प्रशंसा

By lokmatujala
उत्तराखंड

अपर मुख्य सचिव वित्त आनन्द बर्द्धन ने पूंजीगत व्यय की प्रगति की करी समीक्षा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शीतकालीन यात्रा स्थलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के संबंध में उच्च अधियारियों की  बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों का शुभारम्भ और खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का निर्देश: सड़क किनारे खंभे हटाओ, 3 फीट की दूरी सुनिश्चित करो
March 16, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: आज वोटिंग, शाम तक रिजल्ट
March 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?