By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी सड़क की लंबित मांग अब हुई पूर्ण, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
उत्तराखंड

दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी सड़क की लंबित मांग अब हुई पूर्ण, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

lokmatujala
Last updated: October 15, 2024 6:38 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग को जरम्वाड तक मिलाने के कार्य का वर्चुअली विधिवत भूमि पूजन किया गया। इसके फलस्वरूप इस मोटर मार्ग की टेन्डर प्रकिया पूर्ण करते हुए कार्य भी प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र के कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग को जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस सड़क की मांग क्षेत्रवासी दशकों से कर रहे थे। जगतोली दशज्यूला विकास महोत्सव 2024 को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस सड़क निर्माण की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना था, किन्तु भारी वर्षा के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तथा उनके द्वारा वर्चुवल सम्बोधन में इस मोटर मार्ग की स्वीकृति की घोषणा की गई थी। इस मोटर मार्ग से दशज्यूला काण्डई क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों को एवं तल्ला नागपुर क्षेत्र की जनता को भी लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की जनता को गौचर आवागमन में सुगमता होगी। इस मांग को पूरा करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखण्ड सतत विकास की दृष्टि से देश में एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी जी ने इस क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों के कल्याण की हमेशा चिंता की। राज्य सरकार उनके सपनों को पूरा करने का लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित हर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास हो रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है। केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। केदारनाथ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की धारा को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. इन्द्रजीत बोस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDashjula areaDistrict President BJP Mahavir PanwarExecutive Engineer LNDV. Indrajit Boseformer MLA of Kedarnath Assembly Late. Shaila RaniKotkhal-Jagatoli missing motor roadMLA Bharat Singh ChoudharyNewsRudraprayagState General Secretary BJP Aditya KothariUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य

By lokmatujala
उत्तराखंड

नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया दुःख प्रकट

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए दिए 15.5 लाख 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का बजट भाषण: केसरी पगड़ी और गुरु नानक के संदेश में पंजाब चुनाव का इशारा
March 3, 2026
नायब सिंह सैनी के बजट 2026-27 पर यमुनानगर में सियासी बहस: भाजपा ने तारीफ की, विपक्ष ने किया खारिज
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?