By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात’
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात’

lokmatujala
Last updated: October 3, 2024 11:21 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डोभावाला के वार्ड संख्या 10 के बूथ संख्या 66 पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक जन संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुई मातृशक्ति एवं अन्य श्रोताओं को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर माह की तरह इस माह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये कार्यक्रम देश की विविधता और जन सामान्य के अभिनव प्रयासों को समेटे हुए था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के संस्करण में उत्तरकाशी के ग्राम झाला का जिक्र किया, जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के झाला गांव में गांववासियों द्वारा चलाई जा रही ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान का अपने संबोधन में जिक्र किया। मंत्री रेखा आर्या ने झाला गांव के निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि झाला गांव में शुरू हुई ये बहुत ही अनुपम पहल है और इसके लिए गांव का प्रत्येक नागरिक सम्मान का अधिकारी है।मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से झाला गांव से शुरू हुई इस “धन्यवाद प्रकृति” मुहिम से जुड़ने की अपील भी की। मंत्री ने कहा इस तरह के स्वच्छ्ता कार्यक्रमों से जुड़कर प्रदेश का हर नागरिक प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दे सकता है और प्रदेश को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बना सकता है।

आज के” मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोकस ‘जल संरक्षण’ और ‘मेड इन इण्डिया’ जैसे विषयों पर रहा। मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के इस सीजन में वो अधिक से अधिक मात्रा में ‘मेड इन इण्डिया’ उत्पादों को खरीदें और भारत के कामगारों और भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारी हमारा आधार हैं और हम इनकी आकांक्षाओं अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई और भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि अगर भारत को विकसित बना है तो भाजपा को मजबूत बनाना होगा और भाजपा तब मजबूत होगी जब बूथ मजबूत होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सरिता गौड़, बबीता सहरोत्रा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा, कुसुम लता, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन बहुगुणा, वार्ड संयोजक अजय कुमार, जीवन लांबा, दर्शनी देवी, प्रदीप सजवाण, सरिता थापा, शंकर दयाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

TAGGED:'Mann Ki Baat'Babita SehrotraCabinet Minister Rekha AryaDehradunDobhawalaMandal President Pradeep RawatNewsPrime Minister Narendra ModiSarita Gaursenior state agitator Sudesh Vermasenior worker Mohan BahugunaUttarakhandWard Convener Ajay Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“पौड़ी आत्महत्या केस में दो FIR दर्ज, पुलिस ने दी सफाई – ‘आरोपियों को बचाने का इरादा नहीं’”

By lokmatujala
उत्तराखंड

केदारनाथ में मुख्य सेवक भंडारा में मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

By lokmatujala
उत्तराखंडपंजाब

चमोली का राजेश 15 साल बाद मां की गोद में, सांसद अनिल बलूनी बने सहारा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की ली समीक्षा बैठक

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?