By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » Dehradun ISBT Case: किशोरी से पहले भी हुआ था दुष्कर्म , पुलिस को मिली आरोपियों की कस्टडी रिमांड
उत्तराखंड

Dehradun ISBT Case: किशोरी से पहले भी हुआ था दुष्कर्म , पुलिस को मिली आरोपियों की कस्टडी रिमांड

lokmatujala
Last updated: September 27, 2024 10:25 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : आईएसबीटी परिसर में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पता चला कि पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। आईएसबीटी परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पांच चालकों-परिचालकों को गिरफ्तार किया है। किशोरी मुरादाबाद की रहने वाली है। बस के चालक-परिचालक किशोरी को मदद का झांसा देकर दिल्ली से देहरादून लेकर आए थे। दून आते ही बस के अंदर पांचों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने जांच में किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर पता चला है कि किशोरी के साथ पूर्व में भी दुष्कर्म हुआ है।

दुष्कर्म किस जगह हुआ, किशोरी ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किशोर के बयानों के आधार पर उसके साथ पहले भी दुष्कर्म की बात सामने आई है। पटेलनगर थाने में इसकी जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पता किया जा रहा है किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म की घटना कहां हुई है। इसके बाद ही जीरो एफआईआर उस क्षेत्र के थाने को ट्रांसफर की जाएगी।

किशोरी का स्वास्थ्य खराब, अस्पताल में किया भर्ती

पीड़ित किशोरी को बालिका निकेतन में रखा गया था। बृहस्पतिवार को किशोरी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। इसके बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोनेशन से फिर किशोरी को दून अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत है। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि देर शाम किशोरी को दून अस्पताल में लाया गया। उसे भर्ती कर लिया गया है।

पुलिस को मिली आरोपियों की दो दिन की कस्टडी रिमांड

आईएसबीटी परिसर में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपियों की पुलिस को दो दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस ने कोर्ट में पत्र देकर आरोपियों की तीन दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। लेकिन दो दिन की रिमांड मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्यों को पुख्ता करेगी।

आईएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार हुए पांचों आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पत्र दिया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय में इसपर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस को आरोपियों की दो दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र करेगी। इस मामले में बुधवार को बालिका निकेतन में ही महिला मजिस्ट्रेट को के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए थे।

TAGGED:Balika NiketanDehradunDelhiFIR registeredgang rapegirlISBTMoradabadMS Dr. Anurag AgarwalNewsPatelnagar police stationSSP Ajay SinghUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड के लाल शहीद केशरीचन्द के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि “अपनी जड़ों से जुड़े रहें”

By lokmatujala
उत्तराखंड

नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ली पहली बैठक, विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 63वें भव्य कोटि लिंग रुद्र महायज्ञ में किया प्रतिभाग

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती
January 21, 2026
पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
January 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?