हरिद्वार – नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने शांतरशाह गांव पहुंचकर गैंगरेप-मर्डर पीड़िता किशोरी के परिवार से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए मदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना यहां की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को परिवार का दुख बांटने के लिए यहां आना चाहिए था लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक परिवार से नहीं मिले हैं। चंद्रशेखर आजाद ने परिवार को न्याय ना मिलने पर हरिद्वार डीएम ऑफिस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी, साथ ही उन्होंने कहा कि इस विभत्स घटना को आगामी बजट सत्र में संसद में भी उठाया जाएगा।
Related Posts
तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कनखल में गंगा दशहरे के दिन किया गंगा स्नान, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। रविवार को जगतगुरु रामानंदाचार्य तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपने भक्तों के साथ सुबह गंगा दशहरे के दिन कनखल में राजघाट में गंगा […]
कल गंगा दशहरा के दिन स्वामी रामभद्राचार्य के रामानंदाचार्य पद पर विराजमान होने की 37 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी,कई उच्च कोटि के संत भाग लेंगे
- lokmatujala
- June 15, 2024
- 0
हरिद्वार।आज नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा को विश्राम देते हुए स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि अयोध्या में प्रभु राम […]
रामकथा चिता और चिंता दोनों दूर करती है- स्वामी रामभद्राचार्य
- lokmatujala
- June 15, 2024
- 0
हरिद्वार।तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि राम कथा अद्भुत और विलक्षण है। जो चिता और चिंता दोनों दूर करती है। और मनुष्य को […]
