हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि फूड पार्क के कर्मचारियों में झड़प हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री के गेट के बाहर कर्मचारियों के दो गुटों में ईंट-पत्थर और बेल्ट चलने लगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दर्जनों लोग एक दूसरे पर पथराव करते और बेल्ट से हमले करते नजर आ रहे हैं। मारपीट की घटना में दो लोग घायल बताएं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारियों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद देखते ही देखते वह झड़प में बदल गई और कर्मचारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
Related Posts
अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर संपन्न…
- lokmatujala
- June 12, 2024
- 0
हरिद्वार। अलकंनदा घाट पर आयोजित अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर खेत, किसान और मजूदरों के हितों के संघर्ष के संकल्प के […]
भगवान शिव की प्रतिमा कंधो पर लेकर गंगा जल लेने आए मेरठ के वीरेंद्र…
- lokmatujala
- July 26, 2024
- 0
हरिद्वार। कांवड़ मेले में आस्था के अनेक रंग दिखाई देने लगे हैं। मेरठ से वीरेंद्र भोला भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर लेकर जल लेने […]
नगर निकाय चुनाव हेतु मेयर, पार्षद का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के नेताओं में हलचल शुरू,जानिए
- lokmatujala
- June 26, 2024
- 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु मेयर, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद का चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेताओं में हलचल शुरू हो गई है। […]