By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » फरीदाबाद में बच्ची को चॉकलेट देकर अपहरण की कोशिश, सोसायटी की सुरक्षा पर उठे सवाल
हरियाणा

फरीदाबाद में बच्ची को चॉकलेट देकर अपहरण की कोशिश, सोसायटी की सुरक्षा पर उठे सवाल

lokmatujala
Last updated: July 26, 2025 9:39 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE


गुरुग्राम: सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 की श्रीहोम सोसायटी में एक महिला द्वारा तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आठवीं मंजिल पर खेल रही बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर नीचे चलने को कहा, लेकिन बच्ची सतर्क रही और भागकर अपने फ्लैट में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने मामले की शिकायत सूरजकुंड थाने में दी है। वहीं सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर शनिवार को बिल्डर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

चेहरा ढंके महिला ने की दरवाजा खोलने की कोशिश

सोसायटी निवासी आशीष मिश्रा, जो गुरुग्राम में नौकरी करते हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी भी जॉब करती हैं और बेटी काव्या मिश्रा तीसरी कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे काव्या कॉरिडोर में खेल रही थी। इसी दौरान नौवीं मंजिल से एक महिला लिफ्ट से उतरी। महिला ने चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था और उसने काव्या को चॉकलेट का लालच देकर नीचे चलने को कहा।

काव्या डर गई और तुरंत अपने फ्लैट में जाकर दरवाजे को डबल लॉक कर लिया। इसके बाद महिला ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और सीढ़ियों पर बैठकर बच्ची के बाहर आने का इंतजार करती रही।

रात में पिता के आने पर हुआ खुलासा

रात को जब आशीष मिश्रा घर लौटे तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। उन्होंने यह बात सोसायटी के अन्य निवासियों से साझा की। सभी लोग गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के पास पहुंचे और महिला के प्रवेश की जानकारी मांगी, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई गई, प्रदर्शन

निवासियों ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो सुरक्षाकर्मियों ने इंकार कर दिया। इससे सोसायटीवासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। शनिवार सुबह उन्होंने बिल्डर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई।

पुलिस जांच में जुटी, सोसायटी की सुरक्षा पर सवाल

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोसायटी में प्रवेश करने वाली बाहरी महिलाओं की पहचान और मूवमेंट को लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद श्रीहोम सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

 



Source link

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

हरियाणा

गुरुग्राम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्रियों ने किया पौधारोपण

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा बजट 2026-27: आमजन से सुझाव आमंत्रित, भागीदारी सुनिश्चित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम से आईएसआई की साजिशें नाकाम
February 13, 2026
गुरुग्राम में प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान
February 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?