By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत कठिनाईयों से निपटने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सूचना आयोग में कार्यशाला का किया आयोजन,
उत्तराखंड

सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत कठिनाईयों से निपटने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सूचना आयोग में कार्यशाला का किया आयोजन,

lokmatujala
Last updated: August 31, 2024 5:38 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE
देहरादून : सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त सूचना के अनुरोध पत्रों और प्रथम अपीलों के निस्तारण में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों से निपटने तथा अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड सूचना आयोग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न जनपदों से कुल 21 लोक सूचना अधिकारियों और विभागीय अपीलीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही मा० सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा अधिनियम की धारा 4 के तहत सूचनाओं के स्वःप्रकटन हेतु दिए गए आदेश से भी मा० आयोग के द्वारा अवगत कराया गया।
इस दौरान अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि प्रत्येक लोक प्राधिकारी मा० सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अधिक से अधिक सूचनाओं का स्वःप्रकटन पोर्टल के माध्यम से करना सुनिश्चित करें जिससे कि नागरिकों को सूचनाएं पोर्टल के माध्यम से स्वतः प्राप्त हो सके। नागरिकों को अधिनियम के तहत सूचना मांगने की आवश्यकता न पड़े।
उपस्थित अधिकारियों के द्वारा भारी भरकम सूचनाएं मांगे जाने, एक ही प्रकार की सूचनाएं बार-बार मांगे जाने अथवा अलग-अलग नाम से मांगे जाने, यदि अभिलेख नहीं मिल रहे हैं तो सूचना किस प्रकार दी जाए, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत अधिकतम कितने लोक सूचना अधिकारी या लोक प्राधिकारी को सूचना का अनुरोध पत्र अंतरित किया जा सकता है, शैक्षिक योग्यता से संबंधित सूचना दी जा सकती है अथवा नहीं, जैसी कठिनाईयों के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गये।
कार्यशाला में सर्वेश कुमार गुप्ता, विधि अधिकारी के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधान के सम्बन्ध विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। आयोग के द्वारा माह में दो बार इस प्रकार की कार्यशाला आयोग में आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिसमें विभागवार अधिकारियों को बुलाया जाएगा।
इस दौरान विद्यालयी शिक्षा विभाग के उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बतायी गयी व्यावहारिक कठिनाईयों के सम्बन्ध में विवेक शर्मा, प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त, विपिन चन्द्र और योगेश भट्ट, राज्य सूचना आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गयी।
TAGGED:DehradunDepartmental Appellate OfficersNewsPublic Information OfficersRight to Information ActSarvesh Kumar GuptaSchool Education DepartmentSupreme CourtUttarakhandUttarakhand Information CommissionVipin ChandraVivek Sharma Chief Information CommissionerYogesh Bhatt
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा: लाखों कर्मचारियों के खातों में पहुंचा वेतन और पेंशन

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए इस…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

किच्छा में सीएम धामी ने अभिनंदन समारोह में कहा प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद

By lokmatujala
उत्तराखंड

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तराखण्ड के चार गांवों को “बेस्ट टूरिज्म विलेज” के लिए किया पुरस्कृत

By lokmatujala
उत्तराखंड

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का दूसरा दिन, 629 मरीजों का हुआ उपचार

By lokmatujala
उत्तराखंड

नितिन भदौरिया बने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी, 2011 बेच के हैं आईएएस अधिकारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा: लाखों कर्मचारियों के खातों में पहुंचा वेतन और पेंशन
March 3, 2026
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर गरजे योगी; बोले-ये सब भी हिरण्यकश्यप जैसे
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?