By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » महिलाओं को मिलेगा सस्ता गल्ला दुकान विक्रेता लाइसेंस में आरक्षण! कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड

महिलाओं को मिलेगा सस्ता गल्ला दुकान विक्रेता लाइसेंस में आरक्षण! कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

lokmatujala
Last updated: November 22, 2024 5:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में प्रदेश के राशन डीलर्स की समस्याओं पर डीलर्स और अधिकारियों संग बैठक कर गहनता से चर्चा की। बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के राशन डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राशन विक्रेताओं को जून माह तक का लाभांश दे दिया गया है और शेष लाभांश व भाड़े के भुगतान की धनराशि हेतु केंद्र सरकार को अवगत करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाले राशन के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि के शेष बचे भाग हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और कहा गया है कि जनपदों के सम्बन्धित डीपीओ और डीएसओ के साथ वर्चुअल बैठक कर भुगतान में आ रही दिक़्क़तों के समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा शत प्रतिशत राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं को दुकान खोलने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा और सशर्त शत-प्रतिशत लाभार्थियों को राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं पर अनावश्यक दबाव ना बने इसके लिए भी आदेश जारी किया जाएगा।

राशन के शत प्रतिशत ऑनलाइन वितरण पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को निरंतर हाईटेक किया जा रहा ताकि सुदूरवर्ती जनपदों में भी सिस्टम कारगर हो और हमारे प्रदेश की गिनती 100% ऑनलाइन राशन वितरण करने वाले राज्यों में हो सके। इसके लिए अधिकारियों को 15 दिसंबर तक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के दृष्टिगत, प्रदेश में नई और शेष बची सस्ता गल्ला की दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है और जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इसे महिलाओं के उत्थान हेतु लागू कर दिया जाएगा। मंत्री बोलीं कि जल्द ही एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें महिला सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं की उपलब्धियों, उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर्स एसोसिएशन रेवाधर बृजवासी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत, अनिल कक्कड़, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Additional Commissioner PS PangtiAdditional Secretary Ruchi Mohan RaiyalCommissioner Harichandra SemwalDehradunExecutive President Harish PantFood Minister Rekha AryaNational SportsNewsPrincipal Secretary L FanaiState General Secretary Sanjay SharmaState President Ration Dealers Association Revadhar BrijwasiUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

बुखार का शिकंजा,तेजी से बढ़ रहे बुखार के मरीज, 23 लोग कराए गए भर्ती, ओपीडी में पहुंचे 1052 मरीज

By lokmatujala
उत्तराखंड

कुट्टू के आटे की बिक्री पर धामी सरकार की सख्ती, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा, सील पैक में होगी बिक्री

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

बैठकों में सचिवों की गैर मौजूदगी पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सख्त

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
March 20, 2026
हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
March 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?