By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगे बृजभूषण? जानें सद्गुरु रितेश्वर महाराज क्या बोले
उत्तर प्रदेशराज्य

ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर रोने लगे बृजभूषण? जानें सद्गुरु रितेश्वर महाराज क्या बोले

lokmatujala
Last updated: January 5, 2026 2:51 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

यूपी के गोंडा में चल रही राष्ट्र कथा के दूसरे दिन सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने बच्चों को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उनकी बात सुन बृजभूषण शरण की आंखों में आंसू आ गए। अचानक वह मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। कथा के दौरान करीब एक घंटे तक पूर्व सांसद की आंखों में आंसू भरे रहे। वह रोते दिखाई पड़े। ऋतेश्वर महाराज ने बच्चों को संदेश देते हुए बृजभूषण के दबदबे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा- ‘इस अवध क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश में, भारत में, गोंडा में जब कहते हो ‘दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा’, तो यहां इसका बाप बैठा है, इसका भी दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।’ ऋतेश्वर महाराज की यह बात सुनते ही बृजभूषण फूट-फूट कर रो पड़े।

राष्ट्र कथा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने अपनी अमृत वाणी से श्रद्धालुओं को राष्ट्रकथा के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराया। उन्होंने आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ-साथ वर्तमान भारतीय शिक्षा नीति की कमियों पर भी गहन प्रकाश डाला। सद्गुरु महाराज ने कहा कि सच्ची कथा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मन का मंथन है। यह चेतना और ऊर्जा को ऊंचा उठाने में पूर्णतः समर्थ होती है। उन्होंने कहा, जौहरी ही पत्थर की सही पहचान करता है। अज्ञानता जीवन को भारी नुकसान पहुंचाती है। जीवन संघर्ष के लिए नहीं, बल्कि उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए मिला है। महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाया कि देवताओं की पूजा करने के बजाय उनके आदर्श चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। जिसकी पूजा करते हैं, उसका चरित्र भी अपने भीतर उतारना चाहिए। हमने ज्ञान, विज्ञान और प्रज्ञा को मात्र कर्मकांडों तक सीमित कर दिया है। झंडे और डंडे से देश नहीं बचता, बल्कि संस्कारों से बचता है। अतीत में अनेक मंदिरों के साथ हमारे संस्कार भी ध्वस्त हो गए।

कथा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सद्गुरु ऋतेश्वर महराज ने युवाओं को राष्ट्र चेतना से जागृत किया। सद्गुरु ने कहा कि सनातन धर्म का मूल ही राष्ट्र की चिंता करना है और यही राष्ट्र कथा महोत्सव का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में रहने वाले लगभग 140 करोड़ लोग गहरे स्तर पर मानवता, आनंद और कर्तव्य की शिक्षा ग्रहण करते हैं। यह संस्कृति केवल रीति-रिवाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यदि मनुष्य के भीतर सच्ची मानवता जागृत हो जाए, तो कथा-श्रवण, पूजा-पाठ, गुरु-शिष्य परंपरा सब सार्थक हो उठते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में यदि हम पांच इन्द्रियों के पीछे निरंतर भागते रहे। कभी सुख की तलाश में, इच्छाओं की पूर्ति में तो अंत तक कभी चैन नहीं मिलेगा। सनातन दर्शन हमें सिखाता है कि सच्चा सुख बाहर नहीं, भीतर है। आनंद की अवस्था में। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की चिंता सनातन परंपरा का मूल है। भगवान राम ने इसी भावना से राजगद्दी त्यागकर वन-गमन किया। कहा कि राम, सीता और लक्ष्मण के वन-प्रस्थान का दृश्य, जो त्याग और राष्ट्र-प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र-निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है युवा पीढ़ी। यदि युवा आनंदित, आह्लादित और ऊर्जावान होगा, तो राष्ट्र स्वाभाविक रूप से समृद्ध और सशक्त बनेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

अंबाला में बनेगी हरियाणा की पहली औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, मुख्यमंत्री सैनी ने दी अंतिम मंजूरी

By lokmatujala
उत्तराखंड

शहीद सैनिकों के परिजन अब रोडवेज बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा ,अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश 

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए जननी सुरक्षा ड्रॉप बैक एम्बुलेंस को बदलने के निर्देश

By lokmatujala

हरियाणा में अब छोटे अपराधों पर नहीं मिलेगी सजा, जानिए क्यों लिया गया फैसला

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
गुजरात में AAP का शक्ति प्रदर्शन: कल पहुंचेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, ट्रेड डील पर करेंगे बड़ा खुलासा।
February 20, 2026
हिमाचल में 26 साल बाद फिर शुरू होगी लॉटरी, संचालन नियम तय करने को बनाई कमेटी; ये 2 राज्य कर रहे रिकॉर्ड कमाई
February 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?