हरिद्वार में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स दूसरे राज्यों से आए चार धाम यात्री से चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने की एवज में 700 प्रति यात्री की मांग कर रहा है। वीडियो में शख्स दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि चार धाम रजिस्ट्रेशन साइट पर कुछ कर्मचारियों से उसकी साठ गांठ है। इसलिए वह आसानी से यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन में दलाली और साठ गांठ का मामला सामने आने पर स्थानीय ट्रैवल कारोबारियों में नाराजगी है। उन्होंने पर्यटन विभाग और प्रशासन से इसको लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारी मामले में जांच करने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
Related Posts
यशपाल आर्य के आशीर्वाद से होगी काजी निजामुद्दीन की जीत पक्की,जानिए
- lokmatujala
- July 8, 2024
- 0
मंगलौर सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निज़ामुद्दीन के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हो रही है । […]
सोनीपत से चुनाव लड़ रहे सतपाल ब्रह्मचारी 8 759 वोटो से पीछे, सुबह से लीड बनाए हुए थे सतपाल ब्रह्मचारी
- lokmatujala
- June 4, 2024
- 0
हरिद्वार कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी हरियाणा की सोनीपत सीट से इस बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े है, सुबह से […]
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों का तांडव, ई-रिक्शा तोड़ी, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- July 24, 2024
- 0
हंगामा… मंगलौर में कांवड़ियों का ताँडव, ई-रिक्शा चालक की जमकर की पिटाई। रिक्शा में भी की जमकर तोड़फोड़ रिक्शा की बैटरी भी लूट ली गई। […]
