By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 17,829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
उत्तराखंड

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 17,829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

lokmatujala
Last updated: July 24, 2025 6:28 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। इस चरण में कुल 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी 5318 पोलिंग पार्टियां बुधवार की देर शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मतदान गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के कुल 49 विकासखंडों में होगा।

इस चरण में कुल 5823 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान के लिए मान्य दस्तावेज

मतदान के लिए निम्नलिखित दस्तावेज मान्य होंगे:

  • आधार कार्ड
  • निर्वाचन आयोग का फोटो पहचान पत्र (EPIC)
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • सेवा पहचान पत्र (सरकारी/निजी)
  • बैंक या डाकघर पासबुक
  • राशन कार्ड
  • भूमि-भवन पंजीयन दस्तावेज
  • भवन कर बिल
  • छात्र पहचान पत्र
  • लाइब्रेरी कार्ड
  • अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र
  • शस्त्र लाइसेंस
  • पेंशन दस्तावेज
  • रेलवे/बस पास
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र
  • स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र
  • टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन कार्ड
  • परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस
  • निवास प्रमाणपत्र और अन्य संबंधित पहचान पत्र

पहले चरण में मतदान हो रहे प्रमुख विकासखंड

  • अल्मोड़ा: ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया
  • ऊधमसिंह नगर: खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर
  • चंपावत: लोहाघाट, पाटी
  • पिथौरागढ़: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना
  • नैनीताल: बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी
  • बागेश्वर: बागेश्वर, गरुड़, कपकोट
  • उत्तरकाशी: मोरी, पुरोला, नौगांव
  • चमोली: देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़
  • टिहरी गढ़वाल: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना
  • देहरादून: चकराता, कालसी, विकासनगर
  • पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा
  • रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि

जिलेवार पोलिंग बूथ संख्या

जिला पोलिंग बूथ संख्या
अल्मोड़ा 649
बागेश्वर 461
चंपावत 182
चमोली 258
देहरादून 509
नैनीताल 312
पौड़ी 642
पिथौरागढ़ 378
रुद्रप्रयाग 459
उत्तरकाशी 272
ऊधमसिंह नगर 922
टिहरी गढ़वाल 779

पदों और प्रत्याशियों की संख्या

पदनाम पदों की संख्या प्रत्याशी संख्या
सदस्य, ग्राम पंचायत 948 2247
प्रधान, ग्राम पंचायत 3393 9731
सदस्य, क्षेत्र पंचायत 1507 4980
सदस्य, जिला पंचायत 201 871
कुल 6049 17,829

 

TAGGED:17829 candidates26 lakh voters49 development blocksfirst phase votingGarhwal DivisionKumaon divisionlocal body elections.polling partiesState Election Commissioner Sushil KumarUttarakhand Panchayat Election
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

बदरीनाथ के बाद केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंचीं केदारनाथ धाम, की पूजा अर्चना

By lokmatujala
उत्तराखंड

बठिंडा नहर हादसा: लॉक हुई कार के शीशे तोड़कर 11 लोगों को निकाला गया बाहर

By lokmatujala
उत्तराखंड

बाइक पर बैठकर दून के ट्रैफिक का हाल जानने निकले जिलाधिकारी सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह

By lokmatujala
उत्तराखंड

हरिद्वार पहुंचे यो यो हनी सिंह, कुमार विश्वास संग किया रुद्राभिषेक

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?