By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा 2024’ का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड

यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा 2024’ का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

lokmatujala
Last updated: October 17, 2024 6:54 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल पहुंच कर स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा 2024’ का शुभारंभ किया। ‘स्पर्धा 2024’ में बालिकाओं ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेलों के प्रति अपनी दृढ़ता को दिखलाया। अपने संबोधन में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चियों का उत्साह और प्रदर्शन देख कर मैं यक़ीन से यह कह सकती हूं कि खेलों में हमारे प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है और वो दिन दूर नहीं है जब उत्तराखण्ड से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने जोड़ा कि खेल खिलाड़ी को इतना सक्षम बना देता है कि जब वह ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाता है तो देश की पहचान उस खिलाड़ी से होने लगती है।

प्रदेश के खिलाड़ियों के कल्याण कार्यों का ज़िक्र करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हमने खिलाड़ी केंद्रित नीतियां बनाई हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को हमारी सरकार आउट ऑफ़ द टर्म जाकर सरकारी नौकरी दे रही है और हमें प्रसन्नता है कि अब तक हमने 34 खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में सरकारी नौकरी प्रदान की है। इसके साथ ही हमारी सरकार खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में 4% आरक्षण देने का कार्य कर रही है जिससे खिलाड़ी आर्थिक रूप से तो सशक्त होंगे ही साथ ही प्रदेश के युवा प्रोत्साहित होकर खेल जगत में अपना सुनहरा भविष्य तलाशने का काम कर सकेंगे।

स्कूल की प्रधानाचार्य की प्रशंसा करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला होकर किसी प्रतिष्ठान को लीड करना अपने आप में बड़ी ज़िम्मेदारी का कार्य है और इसके लिए प्रधानाचार्य महोदया बधाई की पात्र हैं। ये अपने आप में महिला सशक्तिकरण का एक नायाब उदाहरण है। अपने संबोधन में स्वस्थ भारत की परिकल्पना पर बोलते हुए खेल मंत्री ने कहा हमें इस खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि हम हर दिन एक घंटा स्पोर्ट्स को समर्पित कर स्वस्थ भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करेंगे। बच्चों को सक्सेस मंत्र देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जीतने से ज़्यादा हमें सीखने के लिए खेलना चाहिए और किसी स्पर्धा में हारने वाला खिलाड़ी हारता नहीं है बल्कि कुछ ना कुछ सीखता है और नये अनुभव भी प्राप्त करता है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या मोना खन्ना, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित रिटायर्ड ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया, उप प्रधानाचार्य रिम्पी आहूजा, प्रशासक ग्रुप कैप्टन अमित शर्मा, स्कूल मैनेजमेंट के सदस्यगण और अभिभावकगण सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

TAGGED:Administrator Group Captain Amit SharmaAnnual Sports Meet 'Spardha 2024'DehradunNewsSchool ManagementSchool Principal Mona KhannaSports Minister Rekha AryaUnison World SchoolUttarakhandVice Principal Rimpi AhujaVishisht Seva Medal awarded Retired Brigadier Govind Singh Sisodia
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह टोलिया के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

By lokmatujala
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग के कल्याण के लिए रहते हैं चिंतित,मन की बात से मिलती है प्रेरणा- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

शिक्षा विभाग में निकली बम्पर नौकरियां, UKPSC ने जारी की प्रवक्ता के 613 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक और घोटाला: मुनस्यारी इको हट्स मामले में वन विभाग ने CBI और ED जांच की मांग की

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत
January 22, 2026
उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?