By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » बाघों का तांडव: पीलीभीत में महिला को मार डाला, दो अन्य घायल; बहादुर किशोर ने मौत को दी मात
उत्तर प्रदेश

बाघों का तांडव: पीलीभीत में महिला को मार डाला, दो अन्य घायल; बहादुर किशोर ने मौत को दी मात

lokmatujala
Last updated: July 17, 2025 6:04 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

जिले के न्यूरिया क्षेत्र में एक बार फिर बाघों का आतंक सामने आया है। गुरुवार सुबह मात्र दो घंटे के भीतर दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों पर हमले हुए। मंडरिया गांव की 50 वर्षीय महिला तृष्णा की हमले में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।

सुबह खेत गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार
तृष्णा सुबह खेत पर काम करने गई थीं, तभी बाघ ने उन्हें दबोच लिया और खेत से घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों को उनका शव खेत से बरामद हुआ। इससे महज 15 मिनट पहले गांव के किशोर नीलेश पर भी बाघ ने हमला किया था। नीलेश करीब 10 मिनट तक बाघ से जूझता रहा और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया।

सहजनिया में महिला गंभीर रूप से घायल
इसी सुबह सहजनिया गांव में भी एक और बाघ ने 50 वर्षीय मीना पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह खेत की ओर जा रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया। गांववालों के चिल्लाने पर बाघ भाग गया। मीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
लगातार हो रहे हमलों से मंडरिया, सहजनिया और अनवरगंज गांवों में दहशत का माहौल है। मंडरिया गांव में महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची हैं। हालांकि, अब तक बाघों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है।

बाघ के हमले का वीडियो भी आया सामने
ग्रामीणों ने बाघ को खेतों और सड़कों पर घूमते हुए कैमरे में कैद किया है। उनका दावा है कि क्षेत्र में दो बाघ सक्रिय हैं। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों में सीमित है।

काम नहीं आ रहे हाथी और थर्मल ड्रोन
इससे पहले सोमवार सुबह फुलहर गांव में बाघ ने दयाराम नामक किसान को मार डाला था। बाघ को पकड़ने के लिए दो हाथियों और थर्मल ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। लेकिन बाघ बार-बार टीमों को चकमा दे रहा है। बुधवार को पूरे दिन गश्त के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।

डिप्टी रेंजर शेर सिंह के अनुसार क्षेत्र में गश्त और निगरानी जारी है, लेकिन फिलहाल ग्रामीण बाघ के भय से घरों में कैद हैं।
वन विभाग की टीमें लगातार कोशिशों में जुटी हैं, परंतु बाघ की लोकेशन ट्रेस करने और उसे काबू में करने में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

 

TAGGED:forest areaman-animal conflictPilibhitteenager survivaltiger attackstwo injuredUttar Pradeshwildlife conflictwoman killed
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में अब चाइनीज मांझा बेचा तो जाना होगा जेल, सीएम योगी ने दिए ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

गांवों की सफलता अब छुपी नहीं रहेगी! सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’

By lokmatujala

सीएम योगी ने दी चेतावनी, हुड़दंगियों के चस्पा होंगे पोस्टर – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: PCS अधिकारी के ठिकानों पर एक्शन, ब्यूरोक्रेसी में बेचैनी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा सरकार ने दी सड़क किनारे खंभों की दूरी तय करने और जर्जर खंभे हटाने की सख्त हिदायत
March 15, 2026
‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद: रैपर बादशाह को लॉरेंस गैंग से जानलेवा धमकी, पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
March 15, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?