By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » यूपी के सभी गांवों तक बसें चलाने के लिए मिलेगी ये छूट, योगी के मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के सभी गांवों तक बसें चलाने के लिए मिलेगी ये छूट, योगी के मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

lokmatujala
Last updated: March 14, 2026 2:04 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ. योगी सरकार प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है. परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बात की और योजना को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए.

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू किए जाने का निर्णय लिया है. मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 66 (1) के तहत दी गई व्यवस्था के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 से सभी ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए संचालित होने वाले वाहनों को प्रावधानों के अनुसार परमिट की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है.

शुक्रवार को योजना भवन स्थित NIC सेंटर से उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अधिकारी गंभीरतापूर्वक और रुचि लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों को सुगम और सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. ग्रामीण क्षेत्रों को विकास खंड, तहसील और जनपद मुख्यालय से सीधे परिवहन सुविधा से शत-प्रतिशत जोड़ा जा रहा है.

वर्तमान में परिवहन निगम की तहसील मुख्यालय, नगर पालिका परिषद नगर निगम स्तर पर परिवहन की सुविधा उपलब्ध है. प्रदेश के दूरस्थ और असंबद्ध ग्राम पंचायत को मुख्य धारा से जोड़ने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक परिवहन सेवा पहुंचाना इस योजना का मुख्य आधार है.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस योजना में सभी 59,163 ग्राम पंचायत को परिवहन सेवा से जोड़ना और ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सीधी और सुरक्षित पहुंच प्रदान करना है.

साथ ही निजी क्षेत्र के बस संचालकों के माध्यम से उन ग्रामीण मार्गों पर सेवा प्रदान कराना है, जहां परिवहन निगम की कम बसें संचालित हैं. यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है.

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 15-28 सीट क्षमता वाली डीजल, सीएनजी/इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे. बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, एमडी परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

पहाड़ी क्षेत्रों के लिए वरदान: उत्तराखंड की हेली एंबुलेंस ने 60 गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब में खेलों का पुनरुत्थान: नशों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार – मुख्यमंत्री मान

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

2027 की जंग के लिए सपा का मास्टरप्लान: डेटा, सर्वे और सख्त टिकट फार्मूले पर चलेगी रणनीति

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा: शताब्दी वर्ष में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों से संपर्क
March 14, 2026
हरियाणा में कल्याणकारी लाभ सीधे बैंक खाते में, हर महीने 10 तारीख को DBT से भुगतान
March 14, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?