By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह
पंजाबराज्य

प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 5:35 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवस पर पीएम मोदी 1 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। लेकिन इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से एक अहम मांग की है। सीएम मान ने पीएम मोदी से मांग की है आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए।

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”माननीय प्रधानमंत्री जी 1 फ़रवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। इसके लिए मैं समस्त पंजाबवासियों की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद प्रकट करूंगा।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और यहां नतमस्तक होंगे। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के करीब पीएम मोदी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां डेरा सचखंड बल्लां के चीफ संत निरंजन दास से भी मुलाक़ात करने वाले हैं। हाल ही में, संत निरंजन दास को स्पिरिचुअलिज़्म के लिए ‘पद्मश्री अवॉर्ड’ देने की भी घोषणा की गई थी। जिसके बाद BJP पंजाब की पूरी लीडरशिप ने डेरा सचखंड बल्लां के चीफ को ‘पद्म श्री’ का सम्मान मिलने पर बधाई दी थी।

वहीं अब प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आखिरी बार आदमपुर एयरबेस आए थे पीएम

इससे पहले पीएम आखिरी बार पंजाब में पिछले साल मई में आए थे। तब वह भारतीय वायुसेना के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। उनका यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 13 मई 2025 को हुआ था। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर वायुसेना के वीर जवानों से मुलाक़ात की थी और देश के लिए उनके जोश और जज्बे को सलाम किया था। जिन्होंने पाकिस्तान के हमले को रोकने और उसे सटीक जवाब देने में हमारी वायुसेना की अहम भूमिका निभाई। बता दें कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी। जब पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमले की हिमाकत की तो भारतीय वायुसेना ने परखच्चे उड़ाकर रख दिए थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

देहरादून में एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा अभियान

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड: लगातार बारिश से ठप हुईं 4 जलविद्युत परियोजनाएं, अंधेरे का खतरा

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से किया सीधा संवाद

By lokmatujala
उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील,उत्तराखंड में अब तक 110 मदरसों पर लगा ताला, बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे मदरसे

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
March 20, 2026
हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
March 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?