By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » यूपी के इन 10 जिलों के बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री नितिन अग्रवाल के एक आदेश से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के इन 10 जिलों के बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री नितिन अग्रवाल के एक आदेश से मचा हड़कंप

lokmatujala
Last updated: March 8, 2026 2:52 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

यूपी सरकार में आबकारी व मध्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल एक्शन में नजर आए। उन्होंने एक साल में राजस्व वसूली में पिछड़े 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से जवाब तलब किया है। उन्होंने कानपुर नगर, आगरा, मेरठ, बिजनौर, लखनऊ, बुलंदशहर, हाथरस, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली के जिला आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही मदिरा व भांग की दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक हफ्ते का अतिरिक्त समय देने का निर्देश दिया गया है।

आबकारी मंत्री ने शनिवार को गन्ना संस्थान में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बिजनौर की मदिरा इंडस्ट्री के खिलाफ गैर जिम्मेदार कार्रवाई पर जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध जांच के निर्देश देते हुए जांज रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में सभी जिला आबकारी अधिकारी आनलाइन जुड़े थे। मंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से अवैध मदिरा की सप्लाई, मिलावटी व चोरी की शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

उत्पीड़न की शिकायत पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने कहा, कहीं भी शराब की ओवररेटिंग होने तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालन में व्यवधान व उत्पीड़न की शिकायत पर संबंधित जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी। बीते आठ सालों में आबकारी विभाग में काफी पारदर्शिता आई है और जवाबदेही भी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग अन्य राज्यों के लिए रोल माडल बन चुका है, जिसे बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी व कर्मी टीम 00भावना से काम करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी वीना कुमारी मीना, आबकारी आयुक्त डा. आदर्श सिंह, विशेष सचिव अभिषेक आनंद व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फरवरी तक वसूला गया 50,585 करोड़ का राजस्व

आबकारी मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग के लिए 63,000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें फरवरी तक 50,585 करोड़ रुपये का राजस्व वूसला जा चुका है। यह पिछले वर्ष फरवरी माह तक प्राप्त कुल राजस्व 42,828.57 करोड़ रुपये से 7,756.36 करोड़ रुपये अधिक है, जो 118.11 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में 6,635.79 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ, पिछले वर्ष फरवरी माह में प्राप्त 4,928.22 करोड़ रुपये में से 1,707.57 करोड़ रुपये अधिक है। फरवरी माह में पिछले वर्ष की तुलना में 134.65 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूला गया। आबकारी विभाग ने फरवरी माह में 2,76,438 लीटर अवैध शराब पकड़ी।

आबकारी निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी में गरीब मजदूर किसान पार्टी के पदाधिकारियों ने किसान से कथित मारपीट व अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार भीम चन्द के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 1 मार्च को थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव मैसटा निवासी किसान मदनपाल गन्ना चीनी मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने ट्रॉली रुकवा ली और आबकारी निरीक्षक अवनीश रावत के इशारे पर किसान को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर चीनी मिल परिसर स्थित आबकारी कार्यालय ले गए।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को 100% मुआवजा पहुंचाने की जानकारी दी

By lokmatujala
उत्तराखंड

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे समेत 13 मार्ग बंद, मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से यातायात बाधित

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

संपत्ति विवरण में बड़ा खुलासा: UP में ‘बड़े साहब’ पीछे, ‘बाबू’ आगे, 47 हजार का वेतन रोका गया

By lokmatujala

हरिद्वार बरसाती नदी में डूबे तीन बच्चे, दो को बचाया, एक की तलाश जारी, देखें वीडियो…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
जातिगत आरक्षण नहीं, गरीब के लिए आरक्षण: शांता कुमार ने पेश किया बदलाव का प्रस्ताव
March 8, 2026
जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा – रोबोटिक सर्जरी का ढोल, बुनियादी सुविधाएं गायब
March 8, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?