By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में उमड़ रहा हैं आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन
उत्तराखंड

श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में उमड़ रहा हैं आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन

lokmatujala
Last updated: September 23, 2024 6:38 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : मौसम साफ होने के फलस्वरूप अब श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही में आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने यात्रा से जुड़े व्यवस्थाओं को बढ़ाते हुए सड़कों के सुधार व यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है। जिला प्रशासन उत्तरकाशी के द्वारा जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में कुल 12,372 तीर्थयात्री पहॅुचे हैं। यमुनोत्री धाम में 6,292 श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही इस यात्रा काल के कुल 136 दिनों की अवधि में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 6,02,364 हो गई है। जबकि गत वर्ष इन्हीं 136 दिनों की अवधि में यमुनोत्री धाम में 5,03,567 श्रद्धालु आये थे।

गंगोत्री धाम में 6,080 श्रद्धालुओं का पदार्पण होने के साथ ही इस यात्रा काल में अब तक यहां पहुंचे यात्रियों की कुल संख्या 6,80,950 हो गई है। जबकि गत वर्ष 10 मई से 22 सितंबर तक गंगोत्री धाम में 6,19,387 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था।
यात्रा के दूसरे चरण में अब यात्रा मार्गों व धामों पर भीड़ बढ़ने के फलस्वरूप जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के साथ ही सड़कों को सुचारू बनाए रखने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारे जाने की हिदायत दी है।
जिलाधिकारी ने धामों और यात्रा पड़ावों पर स्वास्थ्य व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तय एसओपी के अनुसार आवागमन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। जानकीचट्टी व फूलचट्टी के मध्य में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी आज से यातायात शुरू करा दिया गया है।
TAGGED:Cleanliness SystemDehradunDistrict Magistrate Uttarkashi Dr. Meharban Singh BishtHealthJankichattiNewsPhoolchattiShri GangotriUttarakhandYamunotri Dham
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

AI से भारत की संस्कृति और ज्ञान को मिलेगी नई उड़ान: ओम बिरला

By lokmatujala
उत्तराखंड

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण हेतु बनाये जा रहे चेक डैम की करी समीक्षा 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का बजट भाषण: केसरी पगड़ी और गुरु नानक के संदेश में पंजाब चुनाव का इशारा
March 3, 2026
नायब सिंह सैनी के बजट 2026-27 पर यमुनानगर में सियासी बहस: भाजपा ने तारीफ की, विपक्ष ने किया खारिज
March 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?