-तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं और जल्दी ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं और वह एक कुशल प्रशासन तथा सफल प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेना राम विरोधियों धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है उन्होंने पहले भी अच्छा कार्य किया और आगे भी अच्छा कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या तथा आसपास के क्षेत्र में भाजपा के चुनाव हारने से उन्हें बुरा लगा। भाजपा और मोदी के साथ लोगों ने विश्वास बात किया परंतु सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं और उन्हें उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है इसलिए वह हरिद्वार में चल रही राम कथा के बीच में से समय निकालकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं आजकल स्वामी रामभद्राचार्य जी की शिव की ससुराल कनखल में राम कथा चल रही है जो 15 जून तक चलेगी राम कथा में से हमें निकाल कर आज स्वामी रामभद्राचार्य दिल्ली के लिए रवाना होंगे और भी वापस कल लौट आएंगे और फिर राम कथा का क्रम में अंतर जारी रहेगा।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश…
- lokmatujala
- July 25, 2024
- 0
उत्तराखण्ड / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाईन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं […]
जीत के बाद काजी समर्थकों द्वारा निकाले गए जुलूस में जमकर हुआ पथराव, वीडियो वायरल…
- lokmatujala
- July 16, 2024
- 0
हरिद्वार / मंगलौर। मंगलौर कस्बे में जीत के बाद निकाले गए कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के जुलूस के दौरान लोगों के घरों पर जमकर पथराव […]
वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास दीक्षित “CHAMPION OF CAUSE” पुरस्कार से हुए सम्मानित…
- lokmatujala
- June 30, 2024
- 0
हरिद्वार। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास दीक्षित को MSME HONOURS 2024 के दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम में “CHAMPION OF CAUSE” पुरूस्कार […]
