By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा “कार्यालय प्रबंधन एवं प्रक्रियाएँ“ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
उत्तराखंड

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा “कार्यालय प्रबंधन एवं प्रक्रियाएँ“ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

lokmatujala
Last updated: February 14, 2025 5:49 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के तत्वावधान में “कार्यालय प्रबंधन एवं प्रक्रियाएँ” विषय पर दो दिवसीय उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन सूचना भवन, निदेशालय, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नव नियुक्त सूचना अधिकारियों एवं जिला सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यालय संचालन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में किशन नाथ (सेवानिवृत्त अपर सचिव), सुनील रतूड़ी (वित्तीय विशेषज्ञ), रवि बिजारनियां (उप निदेशक- सूचना एवं लोक संपर्क विभाग) एवं अमित गोस्वामी (प्रेरक वक्ता) द्वारा विषय विशेषज्ञों के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कार्यालय प्रबंधन, वित्तीय नियमन, प्रशासनिक अनुशासन, प्रेस नोट तैयार करने की कला तथा प्रभावी संचार कौशल एवं निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा की, जिससे प्रशिक्षु अधिकारियों को व्यवस्थागत कार्यकुशलता एवं नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक, आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, नितिन उपाध्याय एवं वित्त नियंत्रक, शशि सिंह की उपस्थिति रही। विल एंड स्किल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, देहरादून के समन्वय से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यावहारिक अनुभवों एवं अनुकरणीय कार्यशैली पर केंद्रित किया गया, जिससे अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में नवीनतम तकनीकों एवं प्रशासनिक दृष्टिकोणों का समावेश करने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नव नियुक्त सूचना अधिकारियों हेतु कार्यालय प्रबंधन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की संपूर्ण जानकारी अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे शासन की नीतियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर सकें।” उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और सुचारु समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया एवं इस प्रकार के विशेषज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अनुशंसा की।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रूप से उपयोगी बताते हुए प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह कार्यक्रम शासकीय कार्यालयों की कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने एवं अधिकारियों को नई प्रशासनिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

TAGGED:"Office Management and Processes"Amit Goswami (Motivational Speaker)DehradunDirector General Information and Public Relations Department Banshidhar TiwariGovernment of UttarakhandInformation and Public Relations DepartmentKishan Nath (Retired Additional Secretary)NewsRavi Bijarniya (Deputy Director - Information and Public Relations Department)Sunil Raturi (Financial Expert)Uttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस : सीएम धामी बोले- स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाया

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक और घोटाला: मुनस्यारी इको हट्स मामले में वन विभाग ने CBI और ED जांच की मांग की

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून तहसील परिसर में जुएबाजी पड़ी भारी, राजस्व उप निरीक्षक सस्पेंड, जांच जारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मलेरकोटला के लिए बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित, एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी
March 22, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया
March 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?