By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए विहिप ने की सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग…
मुख्य ख़बर

जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए विहिप ने की सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग…

lokmatujala
Last updated: June 12, 2024 8:41 pm
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने जम्मू संभाग के रियासी क्षेत्र में वैष्णादेवी से शिवखोड़ी धाम के दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रीयों की बस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान विहिप प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि इस तरह के कायराना हमलों से हिंदू समाज डरने वाला नहीं है। बजरंग दल द्वारा निकाली जाने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और अमरनाथ यात्रा पूरे जोश से चलेगी। उन्होंने कहा कि रियासी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले के अलावा दो अन्य आतंकवादी घटनाएं भी हाल ही में घटी हैं। सरकार को पाक प्रायोजित आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहिए। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि हिंदूओं की धार्मिक यात्रा पर हमला चिंताजनक है। सरकार को पाक को कड़ा जवाब देना चाहिए। वैष्णोदेवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला बजरंग दल की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास है लेकिन इससे यात्रा कतई प्रभावित नहीं होगी और तय समय पर ही होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त में होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में पूरे देश से करीब 01 लाख बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें उत्तराखंड से पांच सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। विहिप प्रचार प्रसार विभाग के प्रांत प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। हिंदू श्रद्धालुओं पर आतंकवादियों का कायरना हमला देश की संप्रुभता को चुनौती है। जिसका पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा। आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सरकार को निर्णायक और कठोर कदम उठाते हुए आतंकवाद को प्रश्रय देने वाली ताकतों का सिर भी कुचलना चाहिए। पत्रकारवार्ता के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष बलराम कपूर, महंत सोमनाथ महाराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रैसवार्ता के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

हरिद्वार में प्लास्टिक के पुराने सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, देखिए वीडियो…

By lokmatujala

मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने की भेंट…

By lokmatujala

सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय…

By lokmatujala

हरिद्वार के इस गांव में भिड़े दो पक्ष, सड़क पर चले जमकर लाठी डंडे, वीडियो वायरल…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा मंत्रिमंडल ने मिश्रित भूमि उपयोग नीति और नए वित्तीय दस्तावेज़ प्रारूप को मंजूरी दी
March 25, 2026
हरियाणा मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी 11,709 करोड़ रुपये की ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को
March 25, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?