By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » खेल मंत्री रेखा आर्या ने गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण

lokmatujala
Last updated: October 26, 2024 7:31 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

गदरपुर : प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने गदरपुर के खेमपुर पहुँचकर नवनिर्मित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘मुख्यमंत्री उदीयमान’ व ‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’ के लाभार्थी बच्चों से संवाद किया। यहां उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने योजना से मिलने वाले लाभ और अनुभव की जानकारी ली। बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लोगों की खेल के प्रति धारणा अब बदल गई है। पहले लोग खेलों में सुरक्षित भविष्य नहीं मानते थे लेकिन अब बच्चों के अभिभावक बच्चों को खेल में करियर बनने के लिए निश्चिंत होकर भेजते हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने आगे जोड़ते हुए कहा कि हमारी सरकार में तमाम ऐसी योजनाएं चला रही हैं जिस से बच्चे खेल में भी आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही आर्थिक तौर पर सशक्त हो रहे हैं । खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह हमारी ही सरकार है जो खिलाड़ियों को अच्छे खेल मैदान उपलब्ध कराने के साथ ही आउट ऑफ़ द टर्म जाकर सरकारी नौकरी देने का कार्य भी कर रही है । मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को मिलने वाली धनराशि को अपनी डाइट के लिए और स्पोर्ट्स किट पर उपयोग करने के लिए कहा और बच्चों को संदेश दिया कि सिर्फ़ पैसे प्राप्त करने के लिए ना खेलें बल्कि आगे बढ़ कर प्रदेश और देश के लिए पदक जीत नाम रोशन करें।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा एक ध्येय और एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके और इसी स्वप्न को पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार गांवों के कोने कोने तक पहुंचकर बच्चों के संसाधन विकसित कर रहे हैं। मंत्री ने आगे जोड़ा कि ग्रामीण अंचल में क्रीड़ा हॉल बनना हमारे लिए बेहद गौरव का विषय है और हमारी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री उदीयमान और प्रोत्साहन योजनाओं की सफलता पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों का अनुभव जानकार गौरव महसूस हो रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी इन योजनाओं का लाभ पा रहे हैं। लोकार्पण पर बोलते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह शुभारंभ हमने नहीं हमारे खिलाड़ी बच्चों ने किया है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पदक जीतने का काम करेंगे और हमारे लक्ष्य के अनुरूप मेडल टैली में प्रथम पाँच की श्रेणी में रहेंगे। अन्त में खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रीड़ा हॉल को खिलाड़ियों को समर्पित करते हुए बच्चों को 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।

इस कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह, उपनिदेशक क्रीड़ा रशिका सिद्दकी, क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, डीओपीआरडी बीएस रावत, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, सहायक अभियंता पेयजल निर्माण निगम खेल एसएस भण्डारी, कोच नीरज शाही आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:Deputy Director Sports Rashika SiddiquiDistrict Probation Officer Vyoma. JainDistrict Vice President BJP Rakesh SinghDOPRD BS Rawatformer District President BJP Vivek SaxenaGadarpurnewly constructed multipurpose sports hallNewsOutgoing Mayor Rampal SinghSports Officer Janaki KarkiUttarakhandYouth Welfare and Sports Minister Rekha Arya
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला में किया प्रतिभाग  

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से शासकीय आवास पर देवभूमि के प्रसिद्ध लोक गायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने की भेंट

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों और पंडा पुजारियों ने की भेंट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sutlej–Yamuna Link Canal का जीर्णोद्धार, SYL नहर लौटेगी अपने मूल स्वरूप में
April 8, 2026
CM भगवंत सिंह मान का दावा: पंजाब में 90% घरों को मुफ्त बिजली, बिजली विभाग हुआ मुनाफे में
April 8, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?