By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्बोधित 
उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों के संवाद कार्यक्रम को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्बोधित 

lokmatujala
Last updated: February 12, 2025 7:53 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ नववर्ष और वेटरन डे के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री को सम्मानित भी किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों से संवाद स्थापित कर उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को नववर्ष और वेटरन डे की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के सम्मान और उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी और उनके हित में हरसंभव निर्णय लेगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान अमूल्य है और सरकार उनके सम्मान व कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को वीरभूमि कहा जाता है, और यहां के जवानों ने हर युद्ध में देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है, कि राज्य की बागडोर उन हाथों में है जो देश सेवा की भावना से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्यपाल एक पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री धामी एक सैनिक पुत्र और सैनिक कल्याण मंत्री स्वयं एक पूर्व सैनिक हैं, जो राज्य के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की गहरी संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उत्तराखंड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार इस दिशा में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और सैनिक कल्याण मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण चर्चा की। पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि सरकार आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर मेजर जनरल के.डी. सिंह, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल पीएम राणा, ब्रिगेडियर केजी बहल, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, कर्नल शर्मा, शमशेर बिष्ट, कैप्टन आनंद सिंह राणा, कर्नल पवन वाही, कैप्टन दिनेश प्रधान सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

TAGGED:Brigadier JNS BishtBrigadier KG BahalCamp OfficeCaptain Anand Singh RanaColonel Pawan WahiColonel Raghuveer Singh BhandariColonel SharmaDehradunEx-ServicemenMajor General K.D. SinghMajor General PM RanaMajor General Sammi SabharwalNewsShamsher BishtSoldier Welfare Minister Ganesh JoshiUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड प्रिमियर लीग: सीएम धामी ने यू.एस.एन इंडियन टीम को दी ट्रॉफी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

By lokmatujala
उत्तराखंड

हरिद्वार में वैश्य समाज की महिला विंग ने कार्यक्रम का किया आयोजन

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारी उत्तम दत्ता के आवास में जाकर जानी कुशलक्षेम

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
“अंबाला: नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने कुचली युवती, परिवार ने पुलिस पर संरक्षण का आरोप लगाया”
February 12, 2026
“पंजाब: आप विधायक की सुरक्षा बढ़ाई, संभावित हमले के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सतर्क पुलिस”
February 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?