By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पेड़ बचाने के लिए देहरादून में चला हस्ताक्षर अभियान
उत्तराखंड

पेड़ बचाने के लिए देहरादून में चला हस्ताक्षर अभियान

lokmatujala
Last updated: March 27, 2025 6:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: चिपको आंदोलन की 51वीं वर्षगांठ और चिपको की प्रमुख नेता गौरा देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गांधी पार्क के बाहर पेड़ काटने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। एक घंटे के इस सांकेतिक कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किये और देहरादून के आसपास पेड़ न कटने देने का संकल्प लिया। यह अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा। 30 मार्च को एक जुलूस निकाला जाएगा और डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में शामिल जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस भीषण दौर में केवल पेड़ ही इसका असर कम कर सकते हैं। लेकिन, उत्तराखंड में विकास के नाम पर लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जितने पेड़ काटे जा चुके हैं और जितनी योजनाएं प्रस्तावित हैं, उसे देखा जाए तो 65 हजार से ज्यादा पेड़ देहरादून के आसपास कट गये हैं या काट दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब एक-एक पेड़ को बचाना होगा।

उत्तराखंड महिला मंच के पद्मा गुप्ता ने कहा कि पेड़ काटने की यही रफ्तार रही तो हमारी तीसरी पीढ़ी देहरादून में सर्वाइव नहीं कर पाएगी। साल दर साल देहरादून का टेंपरेचर बढ़ रहा है। यह खतरे की घंटी है। उत्तराखंड इंसानियत मंच के नन्द नन्दन पांडे ने इस तरह के आंदोलन को तेज करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सरकार पेड़ काटने को सबसे बड़ा विकास मान रही है, जबकि बिना पेड़ काटे भी विकास किया जा सकता है। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विजय भट्ट ने आम नागरिकों और युवाओं का आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या इस आंदोलन से जुड़ें और जीवन बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाएं।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नितिन मलेठा ने कहा कि आज सिर्फ एक घंटे के लिए सांकेतिक अभियान चलाया गया। इसमें लोगों ने जिस उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वह संतोषजनक था। इस मुहिम से जुड़े सभी लोग 30 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। 30 मार्च को पेड़ काटने की सरकारी नीतियों की शव यात्रा निकाली जाएगी और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। नशा विरोधी जनमंच के त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि पेड़ बचाने की इस लड़ाई में युवाओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है, जो उम्मीद की किरण है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिटीजन फॉर ग्रीन दून, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, उत्तराखंड इंसानियत मंच, एसएफआई, उत्तराखंड महिला मंच, एडीसी फाउंडेशन, सर्वोदय मंडल, नशा विरोधी जन मंच, सीटू, जन संवाद समिति, हिन्द स्वराज मंच आदि अनेक संगठनों और आम नागरिकों से सहयोग से आगे भी जारी रहेगा।

हस्ताक्षर अभियान में कमलेश खंतवाल, इंद्रेश नौटियाल, कमला पंत, तुषार रावत, निर्मला बिष्ट, ज्योत्सना, शांति नेगी, सिद्धार्थ आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

TAGGED:Chipko MovementCitizensClimate ChangeEnvironmentalist Dr. Ravi ChopraGandhi ParkKamlesh KhantwalNewsProminent Leader Gaura DeviSocial OrganizationsStudents Federation of IndiaUttarakhandUttarakhand Mahila Manch Padma Gupta
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, काफी देर तक की बात

By lokmatujala
उत्तराखंड

Uttarakhand Weather News: पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में भी अलर्ट

By lokmatujala
उत्तराखंड

नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर 

By lokmatujala
उत्तराखंड

 शिक्षा विभाग में अफसरों को भी दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026
हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?