By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » श्री अकाल तख्त ने भगवंत मान वीडियो की फोरेंसिक जांच के लिए तीन लैब्स को भेजा
पंजाबराज्य

श्री अकाल तख्त ने भगवंत मान वीडियो की फोरेंसिक जांच के लिए तीन लैब्स को भेजा

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 5:40 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को भेज दिया है। सचिवालय की ओर से इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह कार्रवाई श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेशों पर की गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर सिख संगतों और विभिन्न संगठनों में उठे सवालों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच हो सके।

सीएम ने इसे एआई जनरेटेड कहा था

गौरतलब है कि 15 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे थे और जत्थेदार के समक्ष अपना पक्ष रखा था। उस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि वीडियो का उनसे कोई संबंध नहीं है और इसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने निर्देश दिए थे कि संगत के सामने सच्चाई लाने के लिए वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जांच किसी एक नहीं, बल्कि एक से अधिक लैब से कराई जाए, ताकि रिपोर्ट पर किसी तरह का संदेह न रहे।

श्री अकाल तख्त साहिब को रिपोर्ट का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, अब सचिवालय ने वीडियो को तीन स्वतंत्र फोरेंसिक लैब्स को भेज दिया है, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए यह जांच की जाएगी कि वीडियो वास्तविक है या एआई अथवा किसी अन्य डिजिटल माध्यम से एडिट या तैयार की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहा कंटेंट वास्तविक है या नहीं।

फिलहाल श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर से इस मामले में संयम बरतने की अपील की गई है और कहा गया है कि रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाना चाहिए। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की धार्मिक और प्रशासनिक प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा होगी और सशक्त, रिस्पॉन्स टाइम होगा कम

By lokmatujala
उत्तराखंड

“सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना पड़ा भारी, तीन फेसबुक पेजों पर केस”

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्य सेवक संवाद” में विकास खंड यमकेश्वर के स्थानीय निवासियों के साथ किया वर्चुअल संवाद

By lokmatujala
झारखंड

भाजपा में लौटे रघुबर दास, दावा- झारखंड में फिर से बनाएंगे सरकार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?