By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » चम्पावत में “SHE for STEM” कार्यक्रम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं तकनीक में बालिकाओं को किया प्रोत्साहित
उत्तराखंडराज्य

चम्पावत में “SHE for STEM” कार्यक्रम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं तकनीक में बालिकाओं को किया प्रोत्साहित

lokmatujala
Last updated: April 1, 2026 4:24 am
By lokmatujala
Share
6 Min Read
SHARE

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान और प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब बेटियाँ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी, तभी एक सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण संभव होगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को चम्पावत के गोरलचौड़ सभागार में आयोजित ‘SHE for STEM’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 50 मेधावी छात्राओं को प्रति छात्रा ₹10,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की तथा विभिन्न छात्र-छात्राओं को STEM लैपटॉप वितरित कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत में ‘विज्ञान रेडियो’ की स्थापना, जनपद को आदर्श के साथ ‘रेजिलिएंट’ जनपद के रूप में विकसित करने, महिला प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने तथा आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किए जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और नवाचार का है और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक बेटी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा से छात्राओं में तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के साथ स्वरोजगार के अवसर भी सृजित कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नवाचार को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास हो रहा है तथा प्रदेश में विकसित हो रहे साइंस एवं इनोवेशन केंद्र विद्यार्थियों के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत में निर्माणाधीन साइंस सेंटर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र युवाओं में विज्ञान और अनुसंधान को नई दिशा देगा। कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने विज्ञान एवं तकनीकी प्रशिक्षण से हुए सकारात्मक बदलावों के अनुभव भी साझा किए।

ग्राम कांडा की श्रीमती दिया ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अपने अनुभव बताए, जबकि ग्राम भिंगराड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती गीता भट्ट ने पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट के माध्यम से रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। वहीं श्रीमती कमला पांगती ने जूट बैग निर्माण, फूड प्रोसेसिंग, कैंडी निर्माण और मधुमक्खी पालन जैसे प्रशिक्षणों से हुए लाभों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं तथा यूकॉस्ट के माध्यम से मातृशक्ति के लिए महिला प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना भी की गई है।

उन्होंने बताया कि महिला उद्यमियों को हस्तशिल्प, ऐपण कला, मंडुवा उत्पाद, सैनेटरी पैड निर्माण, औषधीय मशरूम उत्पादन और एरोमा मिशन के तहत सुगंधित पौधों की खेती जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और कोरोना वैक्सीन, चंद्रयान-3 तथा आदित्य-L1 जैसी उपलब्धियाँ इसका प्रमाण हैं। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास पर निर्भर करती है।

उन्होंने बताया कि ‘विज्ञान ज्योति कार्यक्रम’ के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को STEM क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जबकि ‘प्रगति छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत इंजीनियरिंग की छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹50,000 की सहायता प्रदान की जाती है। महिला वैज्ञानिक योजना के तहत महिलाओं को अनुसंधान के लिए फेलोशिप भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू कर तकनीक, डिजिटल गवर्नेंस, शोध एवं विकास के अनुरूप मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। साथ ही एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और प्री-इनक्यूबेशन लैब जैसी पहलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में विकास का मॉडल संतुलित और सतत होना चाहिए, जिसमें आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे। डिजिटल शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हो रहे नवाचार बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं और सीमांत क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा देश के उज्ज्वल भविष्य का वैज्ञानिक बन सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “IGNITE: A Journey Through Experiments” तथा “The Land of Echoing Legends Champawat” पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, विज्ञानशाला इंटरनेशनल की संस्थापक डॉ. दर्शना जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडखेल

खेल मंत्री  रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

बस्ती में रामभद्राचार्य बोले- गृहयुद्ध से बचना है तो UGC कानून वापस ले सरकार, समाज को क्यों बांट रहे?

By lokmatujala
उत्तराखंड

साहसिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उजवाल भविष्य – खेल मंत्री रेखा आर्या 

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड में ‘मेधा’ डेयरी उत्पादों को मिलेगा बूस्ट, सरकारी प्रोत्साहन जारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम सैनी के कड़े तेवर, पंचकूला निगम की 127 करोड़ रुपये की राशि कोटक महिंद्रा बैंक से लौटी
April 1, 2026
हरियाणा में 11वीं के छात्रों के लिए हाईटेक बदलाव, अब ऑनलाइन ही चुन सकेंगे स्ट्रीम और विषय
April 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?