By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सनसनीखेज खुलासा: नेशनल टेनिस स्टार राधिका यादव को पिता ने ही मारी गोली
Blog

सनसनीखेज खुलासा: नेशनल टेनिस स्टार राधिका यादव को पिता ने ही मारी गोली

lokmatujala
Last updated: July 11, 2025 10:21 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार

हरियाणा: देश की उभरती हुई नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात गुरुवार, 10 जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर-56 इलाके में हुई। राधिका उस समय घर पर खाना बना रही थी, जब उसके पिता ने पीछे से उस पर तीन गोलियां चला दीं।

Contents
नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता गिरफ्तार18 गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं राधिकाआखिर क्यों की पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या?गुस्सैल स्वभाव और पारिवारिक तनावआरोपी का बयान: “ताने बर्दाश्त नहीं हुए”

इस हमले के बाद राधिका को गंभीर हालत में मोरिंगा एशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली गई है।

18 गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं राधिका

21 वर्षीय राधिका यादव ने अब तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिताओं में 18 गोल्ड मेडल जीते थे। वह एक प्रोफेशनल टेनिस करियर की तैयारी में जुटी थीं और हाल ही में उन्होंने एक निजी अकादमी भी शुरू की थी। परिवार और समाज के लिए वह गर्व का कारण थीं।

आखिर क्यों की पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या?

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता दीपक यादव को समाज के कुछ लोगों द्वारा ‘बेटी की कमाई पर जीने’ के ताने सुनने पड़ते थे। इन्हीं तानों से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने यह घातक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बेटी से उसकी अकादमी बंद करने का दबाव भी बना रहे थे, जिसे लेकर पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

गुस्सैल स्वभाव और पारिवारिक तनाव

परिवार के मुताबिक दीपक का स्वभाव काफी गुस्सैल था और वह छोटी-छोटी बातों पर आपा खो बैठते थे। घटना के समय राधिका की मां, भाई और नीचे के तल पर चाचा का परिवार भी घर में मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य राधिका के कमरे की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आरोपी का बयान: “ताने बर्दाश्त नहीं हुए”

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था, लेकिन समाज के तानों ने उसे अंदर से तोड़ दिया। “मैं खुद को रोक नहीं पाया,” उसने कहा।

TAGGED:father arrestedIndia crime newsMurderNational tennis playerRadhika Yadavshot dead
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Blog

WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन पर यौन शोषण का आरोप, कंपनी के शेयर बेच रहे हैं

By lokmatujala
Blog

वरुण धवन ने दुर्गा अष्टमी में घर पर रखा कन्या भोज, खुद भी खाई खीर-पूरी, चटकी थाली देख चौंके लोग

By lokmatujala
Blog

रा धा स्व आ मी सत्संग सभा दयालबाग आगरा के यमुना नदी को साफ करने के प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट की- सुप्रीम मोहर

By lokmatujala
Blog

डीपफेक वीडियो से लाखों की ठगी, वित्त मंत्री का नाम इस्तेमाल कर ठगों ने किया खेल

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?