By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सचिव गृह शैलेश बगौली ने मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड

सचिव गृह शैलेश बगौली ने मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

lokmatujala
Last updated: February 6, 2025 7:13 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखण्ड के सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में सचिवालय में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य को नशामुक्त बनाने तथा नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों पर समुचित लगाम लगवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सचिव गृह द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रदेश में संचालित समस्त पुराने एवं नए नशा मुक्ति केंद्रों को राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (SMHA) के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य पंजीकरण कराने की कार्रवाई पूर्ण करें। साथ ही जिन केंद्रों द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो उक्त केंद्रों को तत्काल बंद किए जाने की कार्रवाई पूर्ण करें।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में संचालित समस्त पुराने एवं नए नशा मुक्ति केंद्रों की जांच किए जाने के दृष्टिगत समस्त जनपदों हेतु जांच समिति गठित करें और नियमित रूप से नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें। इसके साथ ही राज्य के समस्त जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करवाएं। सचिव गृह ने राज्य में संचालित समस्त निजी नशा मुक्ति केंद्रों का मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम में उल्लेखित समय सीमा के अनुसार नियमित परीक्षण और पंजीकरण की जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का ढांचा बनवाने तथा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति को यथाशीघ्र तैयार करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में सचिव समाज कल्याण नीरज खैरवाल, विशेष गृह सचिव रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव प्रकाश चंद्र आर्य व अपूर्वा पांडेय, एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह, संयुक्त निदेशक SMHA सुमित देव, उपसचिव जसविंदर कौर एवं डॉ. सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:Additional Secretary Prakash Chandra Arya and Apoorva PandeyDehradunDeputy Secretary Jaswinder Kaur and Dr. Sudhir KumarJoint Director SMHA Sumit DevNarcotics and De-addiction CentersNewsSecretary Home Shailesh BagauliSecretary Social Welfare Neeraj KhairwalSpecial Home Secretary Ridhim AggarwalSSP STF Navneet SinghUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी  ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर फहराया तिरंगा 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन लिए किया आमंत्रित

By lokmatujala
उत्तराखंड

डाटा सेंटर और वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया,आईटी विभाग ने उठाया ये कदम 

By lokmatujala
उत्तराखंड

हरिद्वार चंडी देवी मंदिर में भ्रष्टाचार के साए से पारदर्शिता की ओर कदम, BKTC की सख्ती से 34 लाख रुपये हुए सुरक्षित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा: 2020 बैच के एमबीबीएस छात्रों को मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश
March 28, 2026
पंजाब सरकार करेगी खिलाड़ियों की घर वापसी, भगवंत मान ने खेल नीति में बदलाव का ऐलान
March 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?