By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने चमोली के काण्ड़ा मैखुरा और उमट्टा गांवों में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी भवनों का किया निरीक्षण
उत्तराखंड

सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने चमोली के काण्ड़ा मैखुरा और उमट्टा गांवों में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी भवनों का किया निरीक्षण

lokmatujala
Last updated: November 15, 2024 7:11 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

चमोली: सचिव पेयजल शैलेश बगौली द्वारा चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखण्ड में स्थित काण्ड़ा मैखुरा और उमट्टा गांवों में विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया, साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के साथ भी संवाद किया।

सचिव शैलेश बगौली ने सबसे पहले काण्ड़ा मैखुरा (पम्पिंग) पेयजल योजना का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने इण्टेक वैल एवं ट्रीमेंन्ट प्लांट की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अभियन्ताओं एवं ठेकेदार को 02 माह में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसा न होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी।

उमट्टा पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। इसके बाद सचिव पेयजल ने उमट्टा गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एएनएम सेन्टर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जाए साथ ही कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा पर भी विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करने एवं जल संवर्द्धन के लिए भी आगे आने को कहा।
सचिव पेयजल ने विभाग के अधिकारियों को दो सप्ताह के अंदर स्कूल एवं एएनएम सेन्टर में जल संयोजन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कालेश्वर स्थित हार्क केन्द्र एवं एआरटीओ कार्यालय चमोली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कालेश्वर फूड प्रोसेसिंग सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद किया जिसमें कर्मचारियों ने अवगत कराया कि इस वर्ष सेंटर में ₹2.5 करोड़ से अधिक की धनराशि का व्यवसाय होने की उम्मीद है। इस सेंटर को महिला सहकारिता द्वारा चलाया जाता है।

एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में सरकारी दस्तावेजों के रखरखाव एवं परिसर में फैली गन्दगी पर उनके द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्यालय में कोई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर आयुक्त परिवहन को सूचित करने तथा कार्यालय में व्यवस्थाएं बेहतर करने और परिसर में साफ-सफाई को विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में सचिव पेयजल ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम वैद में निवासरत 60 ग्रामीणों के साथ भी संवाद किया ।

निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़वाल), अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:ChamoliConstruction Board GopeshwarDrinking Water Corporation Chief Engineer (Garhwal)Drinking Water SchemeIntake WellKanda Maikhura (Pumping)Karnaprayag Development BlockNewsSecretary Drinking Water Shailesh BagauliSuperintending EngineerTreatment PlantUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया हुई शुरू, विभाग ने मांगे विकल्प और आवेदन पत्र

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देशन पर सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद चल रहे कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम योगी बोले- सीता मइया के दिव्य चरित्र का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’…ये समय की आवश्यकता
February 5, 2026
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?